गुरुंग ने लोगों से कहा- पिकेटिंग कर आज से तेज करें आंदोलन

दार्जिलिंग. शुक्रवार से पिकेटिंग कर गोरखालैंड आंदोलन को और तीव्र करने की अपील विमल गुरुंग ने की है. उन्होंने जनता से रैली और जनसभा करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस जनता पर लाठीचार्ज कर सकती है, लेकिन अपनी आनेवाली पीढ़ियों के लिए यह सब करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक […]
बंगाल प्रशासन सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार का प्रलोभन दिखाकर और पुलिस बल का प्रयोग करके कार्यालयों को खुलवाने का कार्य कर रही है. जनता-जनार्दन को इस पर विचार करना होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोरखालैंड पर त्रिपक्षीय वार्ता कराने के मूड में नहीं हैं. वह दो-चार स्वार्थी नेताओं को मोहरा बनाकर फिर जीटीए समझौता कराने की साजिश कर रही हैं. विनय तमांग को मोर्चा से निष्कासित किया जा चुका है, फिर किस आधार पर वह पार्टी का लेटर पैड आदि प्रयोग कर रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात कही.
जलपाईगुड़ी. गुप्त डेरे से ऑडियो क्लिपिंग भेजकर पहाड़ के लोगों को डराने से कोई फायदा नहीं है. अगर हिम्मत है तो जंगल में कायरों की तरह छिपकर नहीं रहें, बल्कि पहाड़ की जनता के सामने आकर दिखायें. गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग को यह खुला चैलेंज विनय तमांग ने दिया है. गुरुवार को वह जलपाईगुड़ी जेल में बंद मोर्चा समर्थकों के साथ मुलाकात करने आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










