दुर्घटना: फरक्का एक्सप्रेस से उतरते समय हुई घटना, ट्रेन से दो बहनों के दोनों पैर कटे

Published at :15 Sep 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना: फरक्का एक्सप्रेस से उतरते समय हुई घटना, ट्रेन से दो बहनों के दोनों पैर कटे

मालदा : पूजा की खरीदारी कर घर लौटते समय चलती ट्रेन से उतरते समय दो कॉलेज छात्राओं के दोनों पैर कटे. घायल दोनों छात्राओं को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ये दोनों सगी बहनें वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव की निवासी हैं. बुधवार शाम को यह घटना वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन
मालदा : पूजा की खरीदारी कर घर लौटते समय चलती ट्रेन से उतरते समय दो कॉलेज छात्राओं के दोनों पैर कटे. घायल दोनों छात्राओं को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ये दोनों सगी बहनें वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव की निवासी हैं.

बुधवार शाम को यह घटना वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के चामाग्राम स्टेशन के पास हुई. स्थानीय लोगों ने रात को दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की व्यवस्था की. इसके बाद दोनों का ऑपरेशन किया गया. चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है.
पुलिस व जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, घायल छात्राओं के नाम रिंकी मंडल (21) व सुजिता मंडल (20) हैं. दोनों के पिता सुधीर मंडल पेशे से किसान हैं और मां गोलापी देवी गृहवधू हैं. रिंकी ने इस वर्ष भागलपुर कॉलेज से संस्कृत विषय में ऑनर्स किया है, जबकि सुजिता मालदा कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा है. दोनों बहनों ने बताया कि बुधवार शाम को वे मालदा शहर में बाजार करने के लिए आयी थीं. शाम को फरक्का एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं. चूंकि यह एक्सप्रेस ट्रेन चामा ग्राम स्टेशन पर रुकती नहीं है इसलिए इन दोनों ने फरक्का स्टेशन पर उतरने का फैसला किया था. लेकिन चामाग्राम स्टेशन के आते ही ट्रेन की गति धीमी होने से एक महिला को उतरते देख इनलोगों ने भी ट्रेन से उतरने की कोशिश की. तबतक ट्रेन की गति तेज हो गई.
असावधानी की वजह से रिंकी जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने गई तो रेलवे लाइन के बीच आने से उसका पैर अटक गया, दीदी को इस हालत में देखकर सुजिता भी चलती ट्रेन से कूदी, दुर्भाग्यवश उसका पैर भी ठीक इसी तरह प्लेटफार्म व ट्रेन के डिब्बे के बीच में अटक गया. इसके बाद ट्रेन चली गयी तो दोनों बहनों को बेहोश व खून से लथपथ हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों इनके पास मौजूद मोबाइल फोन से इनके परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दी एवं दोनों बहनों को मालदा मेडिकल पहुंचाया.
बड़ी बेटी की शादी की चल रही थी बात: मां
मेडिकल कॉलेज के कार्यरत चिकित्सकों ने बताया कि रिंकी मंडल के दोनों पैर जंघा से कट गये हैं, जबकि सुजिता बायां पैर घुटने से और दाहिना पैर एड़ी के ऊपर से कट गया है. इस घटना से मंडल परिवार में शोक छा गया है. मेडिकल कॉलेज के सामने रोती-बिलखती इन दोनों की मां गोलापी देवी ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी की बात चल रही थी, बातचीत लगभग तय हो गयी थी. छोटी पढ़ रही थी. ये लोग पूजा के लिए साड़ी, जीन्स व जूते खरीदकर लौट रही थीं. परिवार में अंधेरा छा गया है. पूरी घटना को लेकर रेलवे के मालदा डिवीजन व जीआरपी प्रबंधन ने जांच शुरू की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola