एसजेडीए चेयरमैन ने किया वार्डों का दौरा, सिलीगुड़ी नगर निगम के कामकाज से हुए नाराज

Published at :14 Sep 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
एसजेडीए चेयरमैन ने किया वार्डों का दौरा, सिलीगुड़ी नगर निगम के कामकाज से हुए नाराज

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में डेंगू की परिस्थिति काफी भयावह है. डेंगू रोकथाम के लिए सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने सिलीगुड़ी नगर निगम को आर्थिक सहायता भी दी है. इसके बावजूद डेंगू से निपटने में सिलीगुड़ी नगर निगम का वाममोर्चा बोर्ड पूरी तरह से विफल है. सिलीगुड़ी शहर के लोगों को नागरिक सेवाएं नहीं मिल रही है. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में डेंगू की परिस्थिति काफी भयावह है. डेंगू रोकथाम के लिए सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने सिलीगुड़ी नगर निगम को आर्थिक सहायता भी दी है. इसके बावजूद डेंगू से निपटने में सिलीगुड़ी नगर निगम का वाममोर्चा बोर्ड पूरी तरह से विफल है. सिलीगुड़ी शहर के लोगों को नागरिक सेवाएं नहीं मिल रही है.

शहर में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है. यह बातें एसजेडीए चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने कही. वह बुधवार राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 व 20 नंबर वार्ड के डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा करने आये थे. उनके साथ सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता रंजन सरकार, तीन नंबर बोरो कमेटी के चेयरमैन निखिल सहनी भी उपस्थित थे.

बुधवार एसजेडीए की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में मच्छर नाशक तेल व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. सौरभ चक्रवर्ती डेंगू पीड़ित मरीजों के घर भी गये और उनलोगों से बातचीत की. स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि डेंगू के रोकथाम में एसजेडीए दृढ़ प्रतिज्ञ है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसजेडीए द्वारा विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

उन्होंने कि डेंगू से निपटने के लिए एसजेडीए ने 30 लाख रुपये आवंटित किये है. उसके बाद भी सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से कोई काम नहीं हुआ है. अब कोई भी धनराशि नगर निगम को नहीं दी जायेगी. एसजेडीए की ओर सेसिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों में सर्वे होगा और उसके बाद रुपये खर्च करने की रणनीति बनेगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही शहर के विभिन्न इलाकों में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस सिलसिले में नगर निगम में विपक्ष के नेता तृणमूल कांग्रेस के रंजन सरकार के साथ भी बातचीत की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि डेंगू से निपटने में सिलीगुड़ी नगर निगम भले ही सक्षम नहीं हो लेकिन एसजेडीए इस समस्या से निपटेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola