दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा : दुर्गापूजा के दौरान आयोजकों द्वारा लॉटरी का गैरकानूनी खेल कराये जाने को लेकर कई मौखिक शिकायतें मिली हैं. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को शहर के महाराजा नृपेंद्र नारायण स्मृति पाठागार में पुलिस प्रशासन के प्रयास […]
विज्ञापन
दिनहाटा : दुर्गापूजा के दौरान आयोजकों द्वारा लॉटरी का गैरकानूनी खेल कराये जाने को लेकर कई मौखिक शिकायतें मिली हैं. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को शहर के महाराजा नृपेंद्र नारायण स्मृति पाठागार में पुलिस प्रशासन के प्रयास से एक सभा आयोजित हुई. सभा में महकमा पुलिस अधिकारियों ने पूजा को लेकर सरकारी कई नियम व कानूनों को सामने रखा.
बैठक में दिनहाटा नगरपालिका के अध्यक्ष उदयन गुहा, दिनहाटा के डिप्टी मजिस्ट्रेट सुदीप नारायण ओझा, महकमा पुलिस अधिकारी कुंतल बंदोपाध्याय, दिनहाटा थाना के आईसी जहरज्योति राय, साहबगंज थाना के ओसी दीपोज्ज्वल भौमिक प्रमुख उपस्थित थे.सभा में नगरपालिका के विधायक उदयन गुहा ने बताया कि दिनहाटा का नाम उज्ज्वल करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.
उन्होंने बताया कि दिनहाटा में पिछले कइ वर्षों से कई बड़ी पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है. उत्तर बंग के विभिन्न भागों से लोग पूजा देखने आ रहे हैं. पूजा दर्शनार्थियों में खासकर महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए कोई गड़बड़ी होने पर वह खुद मुकाबला करेंगे.
रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा लाउडस्पीकर
बैठक में सरकारी नियम के तहत दुर्गापूजा में डीजे न बजाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गये हैं. साथ ही एसडीपीओ कुंतल बंदोपाध्याय ने बताया कि रात दस बजे के बाद पूजा मंडप में लाउडस्पीकर नहीं बजाया जायेगा. साथ ही पंचमी के दिन शाम चार बजे से ट्रैफिक नियंत्रण की बात पुलिस की ओर से अवगत करा दिया गया. सभा में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल में साउंड कंट्रोल के अलावा शहर के प्रत्येक बड़े बजट की पूजा में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.
महकमा पुलिस अधिकारी ने बताया कि दशमी में प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस से अलग से अनुमति लेनी होगी. साथ ही जबरन चंदा वसूली के लिए पूजा कमेटी के विरुद्ध गैरजमानती धारा के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा. प्रत्येक पूजा कमेटी में ‘सेफ ड्राइव सेव लाइफ’ का फ्लेक्स लगाया जायेगा. इन नियमों का पालन किए जाने पर पुलिस की ओर से शारद सम्मान दिया जाएगा. पूजा मंडप में सरकारी प्रचार में सेफ ड्राइव सेव लाइफ, निर्मल बांग्ला, फीफा अंडर 17 विश्वकफ खेल का प्रचार करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










