वाम समर्थकों का डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन

Published at :14 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
वाम समर्थकों का डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन

रायगंज : बाढ़ पीड़ितों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने एवं उत्तर दिनाजपुर जिला को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांगों को लेकर जिला वाम मोर्चा के तत्वावधान में जिलाधिकारी आएशा रानी ए को ज्ञापन सौंपा गया. वाम मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जिले के नौ प्रखंडों से लगभग दस हजार वामो समर्थक इस अभियान […]

विज्ञापन

रायगंज : बाढ़ पीड़ितों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने एवं उत्तर दिनाजपुर जिला को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांगों को लेकर जिला वाम मोर्चा के तत्वावधान में जिलाधिकारी आएशा रानी ए को ज्ञापन सौंपा गया. वाम मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जिले के नौ प्रखंडों से लगभग दस हजार वामो समर्थक इस अभियान में शामिल हुए. जिला समाहरणालय के सामने वामो नेताओं ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान नेताओं ने राज्य सरकार व जिला प्रशासान पर जमकर प्रहार किया.

इसके बाद रायगंज के सांसद मो सलीम के नेतृत्व में माकपा के जिला सचिव अपूर्व पाल, भाकपा नेता व पूर्व मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी, विधायक अली इमरान रम्ज, देवेंद्र नाथ राय, फाब्ला नेता गोकुल राय आदि के एक प्रतिनिधि दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. सांसद ने बताया कि राज्य सरकार संवेदन शून्य व अमानवीय है.

जिले में बाढ़ से लाखों लोग त्राहिमाम स्थिति में है और राज्य सरकार चुपचाप है. जिला प्रशासन की भूमिका भी उदासीन है. पीड़ितों की आवास उन्हें सुनाई नहीं देती है. प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को मुआवजा नहीं दिए जाने पर वाम मोर्चा लगातार आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार की भूमिका नगण्य है. जबकि आपात स्थिति में लोगों को उबारने का जिम्मा केंद्र को भी उठाना पड़ता है. भाजपा व तृणमूल मिलकर लोगों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola