पहाड़ पर लागू होगा जनता कर्फ्यू : विमल गुरुंग

Published at :13 Sep 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ पर लागू होगा जनता कर्फ्यू : विमल गुरुंग

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से जारी बेमियादी बंद के बीच गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने अब जनता कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है. किसी अज्ञात स्थान से उन्होंने मीडिया को जारी ऑडियो क्लिप में मंगलवार को उत्तरकन्या में आयोजित सर्वदलीय बैठक पर अपनी निराशा जाहिर की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से जारी बेमियादी बंद के बीच गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने अब जनता कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है. किसी अज्ञात स्थान से उन्होंने मीडिया को जारी ऑडियो क्लिप में मंगलवार को उत्तरकन्या में आयोजित सर्वदलीय बैठक पर अपनी निराशा जाहिर की हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तरकन्या में हुई बैठक पर श्री गुरुंग ने कहा है कि इस बैठक में गोरखालैंड को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. यहां तक की गोरखालैंड का नाम तक नहीं लिया गया. ऐसे में गोरखालैंड आंदोलन खत्म करने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

उन्होंने गोरखालैंड पर बातचीत के लिए केंद्र सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने की मांग की. पहाड़ पर जारी बेमियादी बंद के समर्थन में श्री गुरुंग ने कहा है कि पहाड़ पर बंद बुलाने का फैसला विनय तमांग का था. अब विनय तमांग को ही इस पर आगे निर्णय लेना है. जहां तक उनका सवाल है तो वह बंद जारी रखने के पक्ष में हैं.

यदि गोरखालैंड की मांग पर त्रिपक्षीय बैठक शुरू हो जाए, तो वह बंद खत्म कर सकते हैं. इसके साथ ही श्री गुरुंग ने विनय तमांग तथा अनित थापा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों गोरखा जाति विरोधी हैं. पहाड़ पर आंदोलन मुआवजे के लिए नहीं बल्कि अलग गोरखालैंड राज्य के लिए हो रहा है. विनय तमांग तथा अनित थापा राज्य सरकार से मिले हुए हैं. राज्य सरकार एक ओर शांति वार्ता की बात करती हैं वहीं दूसरी ओर, मोर्चा नेताओं पर अत्याचार का दौर चल रहा है.

श्री गुरुंग ने इसके साथ ही दार्जिलिंग सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र में जनता कर्फ्यू लागू करने की भी घोषणा की. मीडिया को जारी अपने ऑडियो क्लिप में श्री गुरुंग ने कहा है कि पहाड़ पर अलग राज्य की मांग को लेकर पुलिस रैली आदि करने की अनुमति नहीं दे रही है. इसी के विरोध में पहाड़ पर जनता कर्फ्यू लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola