बुजुर्ग महिला से झपट लिया सोने का हार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : रविवार को सुबह-सुबह एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का हार छीनकर एक युवक फरार हो गया. इस घटना के बाद से कूचबिहार शहर के 17 नंबर वार्ड में सनसनी है. जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीया मिनती काहाली रोज की तरह अपने मकान के नीचे टहल रही थीं. उसी समय बातचीत के […]
विज्ञापन
कूचबिहार : रविवार को सुबह-सुबह एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का हार छीनकर एक युवक फरार हो गया. इस घटना के बाद से कूचबिहार शहर के 17 नंबर वार्ड में सनसनी है.
जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीया मिनती काहाली रोज की तरह अपने मकान के नीचे टहल रही थीं. उसी समय बातचीत के बहाने युवक पास आया और अचानक वृद्धा के गले से आठ भरी सोने का हार छीन लिया. इस दौरान महिला ने बदमाश को पकड़ना चाहा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर निकल भागा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक को कूचबिहार रेलवे स्टेशन मोड़ इलाके में अक्सर घूमते देखा जाता था. वह अक्सर उनके मकान के नीचे आवाजाही करता था. आशंका है कि छिनतई की योजना उसने पहले से बना रखी थी. रविवार को मौका देखकर वह अपने मंसूबे में कामयाब हो गया. इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










