siliguri :14 वर्षीय छात्रा को अधेड़ ने बनाया गर्भवती

सिलीगुड़ी. 14 वर्षीय एक बालिका को गर्भवती करने का आरोप एक अधेड़ पर लगा है. आरोप है कि इस मामले के खुलासे के बाद भी पुलिस कार्यवाई नही कर रही थी. आखिरकार इलाकावासियों के दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. शनिवार आरोपी को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है. […]
बीते बुधवार की रात लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. मां के बार-बार पूछने पर उसने हैवानियत की पूरी कहानी बयां की. गुरूवार को पीड़िता की मां ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की भक्तिनगर थाने में नाबालिका के साथ बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज कराया. इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और ना ही पूछताछ की गयी. पुलिस के रवैये से तंग आकर पीड़िता की मां ने इलाके के अन्य लोगों को घटना से अवगत कराया.
14 वर्ष की छात्रा के साथ इस हैवानियत का खुलासा होते ही इलाकावासी उत्तेजित हो गये. बीते शुक्रवार की शाम आरोपी के घर के सामने इलाकावासियों ने जम कर हंगामा किया. जानकारी मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और इलाका वासियों के बीच झड़प का फायदा उठाकर आरोपी राम प्रसाद महतो थाने पहुंच गया. फिर इलाका वासियों के दबाव में आकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. भक्ति नगर थाने की पुलिस ने शनिवार आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी को 14 दिन की जेल हिफाजत में रखने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










