सिलीगुड़ी में डकैती की योजना बना रहे चार संदिग्ध गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: पुलिस की तत्परता से प्रधान नगर थाना अंतर्गत शहर के बाघाजतीन कॉलोनी इलाके में एक डकैती की घटना टल गयी. पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से घर में सेंध लगाने, तिजोरी तोड़ने आदि के कई औजार बरामद हुए है. चारों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश कर […]
पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग इधर-उधर भागने लगे. काफी भागा-दौड़ी के बाद पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफल हुयी. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील यादव (19), संजय दास (22), विवेक थापा (33) और मुहम्मद आलम (22) शामिल हैं. आरोपी सुनील सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के भक्तिनगर थाना अंतर्गत दशरथ पल्ली इलाके का निवासी है. संजय दास प्रधान नगर थाना अंतर्गत बाघाजतीन कॉलोनी और विवेक थापा धुप कंपनी इलाके का निवासी है. वहीं मुहम्मद आलम सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत ग्वाला पट्टी इलाके का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










