सिक्किम-बंगाल विवाद पर बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर, दोनों राज्य आपस में बात कर निकालें हल

Published at :07 Sep 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
सिक्किम-बंगाल विवाद पर बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर, दोनों राज्य आपस में बात कर निकालें हल

जलपाईगुड़ी. गोजमुमो नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच ठने विवाद को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. बुधवार को धूपगुड़ी में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के पहले जलपाईगुड़ी सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि यह दो […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. गोजमुमो नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच ठने विवाद को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. बुधवार को धूपगुड़ी में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के पहले जलपाईगुड़ी सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि यह दो राज्यों के बीच का मुद्दा है. दोनों राज्यों को आपस में बैठकर बातचीत से इसका हल निकालना होगा. केंद्र सरकार दोनों राज्यों के साथ बातचीत कर रही है. उम्मीद है कि समस्या का समाधान निकल आयेगा.
मंत्री ने बताया कि बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करना होगा. कर्नाटक की राज्य सरकार को इस संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति का जायजा लेंगे. सीमा सुरक्षा बल के वर्तामान ढांचा एवं इसकी समस्याओं को सुनेंगे.

देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत वह धूपगुड़ी में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे हैं. मंत्री के साथ दल के उत्तर बंग के नेता दीपेन प्रामाणिक, जिला अध्यक्ष देवाशीष चक्रवर्ती प्रमुख उपस्थित थे. मंत्री बुधवार को कदमतला में बीएसएफ के उत्तर बंगाल मुख्यालय में रात को ठहरे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola