गुरुंग पर देशद्रोह का एक और मामला दर्ज

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो)प्रमुख विमल गुरुंग के खिलाफ एक और देशद्रोह का मुकदमा दायर किया है. गोजमुमो के कई प्रभावशाली नेताओं को पुलिस ने देशद्रोह के मामले में लपेट लिया है. पिछले तीन महीने से जारी अलग राज्य गोरखालैंड आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर बम धमाका हुआ है. जिसकी जांच […]
गणतांत्रिक आंदोलन के नाम पर पुलिस के साथ संघर्ष, सरकारी संपत्ति व देश के धरोहर को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस थानों व अर्द्धसैनिक बल के शिविर पर बमबारी की गयी. इन तीन महीनों में राज्य सरकार को करोड़ों का नुकासन हुआ है. इन सभी मामलों की जांच सीआइडी व पुलिस कर रही है. गुप्त जानकारी के आधार पर दार्जिलिंग जिला पुलिस ने सोमवार को दवाईपानी इलाके में अभियान चलाया. गोजमुमो के कई नेताओं के आवास पर छापेमारी की गयी. इस अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में जिलेटिन स्टिक व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. गोजमुमो नेता भास्कर राई के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










