सिक्किम को लेकर मंत्री ने दिखाये तेवर, रिश्ते खराब होने से पड़ोसी राज्य पर पड़ेगा असर

Published at :05 Sep 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
सिक्किम को लेकर मंत्री ने दिखाये तेवर, रिश्ते खराब होने से पड़ोसी राज्य पर पड़ेगा असर

सिलीगुड़ी. पहाड़ आंदोलन को लेकर 12 सिंतबर को होने वाली बैठक पर काले बादल छाने लगे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में गोजमुमो के कौन-कौन से नेता उपस्थित रहेगें, इस पर सवाल उठने लगे हैं. दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य सिक्किम के साथ भी शीतयुद्ध शुरू हो […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पहाड़ आंदोलन को लेकर 12 सिंतबर को होने वाली बैठक पर काले बादल छाने लगे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में गोजमुमो के कौन-कौन से नेता उपस्थित रहेगें, इस पर सवाल उठने लगे हैं. दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य सिक्किम के साथ भी शीतयुद्ध शुरू हो गया है.

राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सिक्किम सरकार पर अंतराज्यीय नियमावली के उल्लघंन का आरोप लगा है. उल्लेखनीय है कि अलग राज्य गोरखालैंड के मसले पर राज्य सरकार ने आंदोलन के शुरूआती दौर में ही सर्वदलीय बैठक बुलायी थी. सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, अरूप विश्वास, गौतम देब व राज्य के गृह सचिव उपस्थित थे.

कुछ राजनीतिक दलों के अलावा आंदोलनकारी गोजमुमो, भाजपा, वामो और कांग्रेस ने इस बैठक से दूरी बना ली थी. करीब ढ़ाई महीने के बाद जीएनएलएफ के आग्रह पर राज्य सरकार ने फिर बैठक बुलायी. राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व गोजमुमो नेता विनय तमांग और अनित थापा के बीच बैठक हुयी.

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पहाड़ पर बंद वापस लेने का आग्रह किया. जिसके आधार पर विनय तमांग में बंद में 12 दिन की रियायत देने का ऐलान किया. जिसके बाद गोजमुमो प्रमुख विमल गुरूंग ने दोनों को पार्टी से निकाल दिया. अब 12 सिंतबर को राज्य के दूसरे मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में आयोजित बैठक में गोजमुमो नेताओं की उपस्थिति पर सबकी नजरे हैं. आंदोलन के दौरान गोजमुमो प्रमुख विमल गुरूंग के साथ गोजमुमो के कई प्रभावशाली नेताओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. देशद्रोह के आरोपियों को बैठक में शामिल ना होने देने की प्रबल संभावना जातायी जा रही है. दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य सिक्किम के साथ भी शीतयुद्ध की स्थिति पैदा हो गयी है. बीते दिनों गोजमुमो नेताओं की गिरफ्तारी के लिए बंगाल सीआईडी द्वारा बंगाल सिक्किम सीमांत नामची इलाके में चलाये गये अभियान को लेकर विवाद ने जोर पकड़ लिया है.

इस संबंध में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि 12 सितंबर को होने वाली बैठक में किन गोजमुमो नेताओं को शामिल हेने का आमंत्रण मिलेगा, वह नवान्न में विचार किया जा रहा है. पड़ोसी राज्य सिक्कम अंतराज्यीय नियमावली का उल्लंघन कर रहा है. देशद्रोह के आरोपियों को सिक्किम में पनाह दिया जा रहा है. सीआईडी अभियान को अनुमति का विवाद अनुचित है. अभियान चलाने के लिए सभी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी थी. पहले सिक्किम के साथ बंगाल का रिश्ता अच्छा था. अलग राज्य गोरखालैंड के मसले को लेकर सिक्किम द्वारा बंगाल के साथ संबंध खराब किया जा रहा है. लेकिन सिलीगुड़ी सहित पश्चिम बंगाल राज्य सिक्किम की लाइफ लाइन है. खाद्य सामग्री से लेकर सभी चीजों के लिए सिक्किम बंगाल पर निर्भर है. इस बात को उन्हें ध्यान में रखना चाहिए. सिक्किम के बर्ताव से केंद्र सरकार को अवगत करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola