साईं सेवा केंद्र की जमीन खाली करने का नोटिस

Published at :04 Sep 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
साईं सेवा केंद्र की जमीन खाली करने का नोटिस

बागडोगरा : अठारोखाई के रेलगेट संलग्न श्री सत्य साईं सेवा केंद्र लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बना है. इस जमीन को खाली करने का फरमान जारी होते ही इलाके में साईं भक्तों में खलबली मच गयी. सिलीगुड़ी महकमा के मजिस्ट्रेट तथा सिलीगुड़ी महकमा शासक की ओर से जमीन खाली करने संबंधी नोटिस जारी किया […]

विज्ञापन
बागडोगरा : अठारोखाई के रेलगेट संलग्न श्री सत्य साईं सेवा केंद्र लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बना है. इस जमीन को खाली करने का फरमान जारी होते ही इलाके में साईं भक्तों में खलबली मच गयी. सिलीगुड़ी महकमा के मजिस्ट्रेट तथा सिलीगुड़ी महकमा शासक की ओर से जमीन खाली करने संबंधी नोटिस जारी किया गया है.
सत्य साईं सेवा केंद्र के संयोजक रतन छेत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर 30 अगस्त 1995 को इस सेवा केंद्र की स्थापना की गयी थी. सिलीगुड़ी महकमा के चार ब्लॉकों के विभिन्न जाति के असंख्य लोग यहां पर आते हैं.

यहां विभिन्न तरह के जनसेवामूलक कामकाज किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस सेवा केंद्र को हटाने से सेवा केंद्र के पीछे की जमीन की मालिक को सुविधा होगी और इसीलिए उन्होंने अदालत में जाकर जमीन खाली करवाने का नोटिस लाया है. रतन छेत्री ने आगे कहा कि यहां पर लोग निर्माण विभाग का सड़क भी प्रसारित नहीं किया जा रहा है. एशियन हाइवे टू भी यहां पर नहीं बन रहा है. यहां से सेवा ट्रस्ट को हटाने को कोई मतलब ही नहीं बनता. सड़क के पास कई घर व दुकानें हैं, जिन्हें अभी तक हटाने के लिए पहल नहीं की गयी, लेकिन इस सेवा ट्रस्ट को हटाने का संगठन तीव्र विरोध करता है. उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों से सत्य साईं सेवा ट्रस्ट इलाके के जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहा है. हजारों लोगों की भावनाएं इस सेवा ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है.

देविका सुब्बा नामक एक भक्त ने बताया कि जरूरतमंद हार्ट की मरीज को बैंगलुरु में ले जाकर मुफ्त में सर्जरी करायी गयी है. थैलेसीमिया पीड़ितों को यहां से नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. इस सेवा केंद्र को हटाने का मतलब लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना. इस बारे में सिलीगुड़ी महकमा शासक को फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola