डेंगू: शहर के आसपास भी फैला आतंक, पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत

Published at :04 Sep 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू: शहर के आसपास भी फैला आतंक, पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत

सिलीगुड़ी: डेंगू से फिर एक मौत ने आतंक को और बढ़ा दिया है. सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पहले से ही डेंगू का कहर जारी है. अब तक निगम क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन इस बीमारी ने अब शहरी क्षेत्र के बाहर भी पांव पसार लिये हैं. सिलीगुड़ी महकमा परिषद […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: डेंगू से फिर एक मौत ने आतंक को और बढ़ा दिया है. सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पहले से ही डेंगू का कहर जारी है. अब तक निगम क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन इस बीमारी ने अब शहरी क्षेत्र के बाहर भी पांव पसार लिये हैं. सिलीगुड़ी महकमा परिषद इलाके में इस वर्ष डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है. मृतक का नाम देवाशीष साहा (39) बताया गया है. परिवार वालों का आरोप है कि मरीज की उचित इलाज ना होने की वजह से उसकी मौत हुयी है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिलीगुड़ी के निकट माटीगाड़ा अठारह खाई ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था. पिछले काफी दिनों से उसे तेज बुखार था. बीते मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी के प्रधान नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार की दोपहर उसने चिकित्साधीन अवस्था में ही दम तोड़ दिया. उसके खून में एनएस-1 पॉजिटिव पाया गया था. मैक एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट अभी आयी नहीं है.
दूसरी तरफ इस मौत से सिलीगुड़ी के साथ ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू का आतंक बढ़ने लगा है. स्वास्थ विभाग के अनुसार इस मौत के साथ सिलीगुड़ी महकमा परिषद इलाके में डेंगू पीड़ितो की संख्या बढ़ कर 25 हो गयी है. जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में डेंगू मरीजों की संख्या 236 के आंकड़े को पार कर चुकी है. पहाड़ पर डेंगू के अब तक सात मामले सामने आये हैं.
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में फैली व जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. इन मच्छरों के काटने से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं. प्रशासन की मच्छर मारने के रसायन का छिड़काव नहीं किया जा रहा है.
अस्पताल प्रबंधन का आरोपों से इनकार
मृतक के भाई शुभाशीष साहा ने अस्पताल पर उचित इलाज न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सा में लापरवाही की वजह से उसके भाई की मौत हुयी है. अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ परिवार वालों ने प्रधान नगर पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत भी दायर किया है. जबकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola