कूचबिहार : जिले से बाहर जा रहे हजारों मजदूर, प्रशासन बेखबर

कूचबिहार: हजारों की तादाद में लोग जिले से बाहर जा रहे हैं. वजह काम की तलाश. दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाले मजदूर कई बार विभिन्न मुसीबतों में फंस जाते हैं, लेकिन इन्हें प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिल पाती है. क्योंकि दूसरे राज्यों में जा रहे मजदूरों के बारे […]
कभी-कभी तो काम देनेवाले ठेकेदार ही इनसे बेईमानी कर देते हैं. मालिकों द्वारा मजदूरों पर झूठा आरोप लगा कर उन्हें हवालात तक भेज दिया जाता है. दूसरे राज्य में काम करने के लिए गये कई मजदूर लापता हो जाते हैं. नहीं तो असामाजिक कामकाज में जुड़ कर गलत रास्ते पर चले जाते हैं. लेकिन किसी मुसीबत में भी इन मजदूरों को प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिल पाती है. श्रम आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से उन्हें जिले से बाहर काम के लिए जा रहे लोगों के बारे में कोई रिकॉर्ड संरक्षित रखने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है. जिस कारण इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










