सिलीगुड़ी में फिर पेयजल संकट

Published at :02 Sep 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में फिर पेयजल संकट

पीएचई ने शुरू किया पाइप मरम्मत का काम तीन सितंबर से कई दिनों के लिए जलापूर्ति बाधित सिलीगुड़ी. कुछ दिनों की राहत के बाद सिलीगुड़ी शहर में एकबार फिर से पेयजल की किल्लत शुरू होने वाली है. पिछले सप्ताह फूलबाड़ी में एशियन हाइवे बनाने के काम में पाइप लाइन फटने से सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र […]

विज्ञापन
पीएचई ने शुरू किया पाइप मरम्मत का काम
तीन सितंबर से कई दिनों के लिए जलापूर्ति बाधित
सिलीगुड़ी. कुछ दिनों की राहत के बाद सिलीगुड़ी शहर में एकबार फिर से पेयजल की किल्लत शुरू होने वाली है. पिछले सप्ताह फूलबाड़ी में एशियन हाइवे बनाने के काम में पाइप लाइन फटने से सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के सभी 47 वार्डों में पेयजल की आपूर्ति बंद हो गयी थी.
काफी मशक्कत के बाद पाइप लाइन की मरम्मती का काम संपन्न हुआ. उसके बाद जलापूर्ति स्वाभाविक हुई. इसके तीन-चार दिन ही बीते थे कि सिलीगुड़ी के लोगों को एकबार फिर से पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.
सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, फूलबाड़ी में पाइप लाइन की समस्या के स्थायी समाधान का निर्णय लिया गया है. इसके लिए पीएचई विभाग ने बड़े पैमाने पर पाइप लाइन को हटाने का काम शुरू कर दिया है.
सिलीगुड़ी नगर निगम के जलापूर्ति विभाग के मेयर परिषद सदस्य शरदेंदु चक्रवर्ती ने बताया है कि तीन सितंबर से सिलीगुड़ी शहर में पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी. दो तारीख तक पानी की कोई किल्लत रहने की संभावना नहीं है. भले ही पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया हो, लेकिन पानी की आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी. तीन तारीख से ही पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी जायेगी.
पाइप लाइन की मरम्मत में तीन से चार दिनों तक का समय लग सकता है. श्री चक्रवर्ती ने आम लोगों से पानी की बर्बादी रोकने की भी मांग की है.
उनका कहना है कि जलापूर्ति रूकने से पहले ही आम लोग पानी का पर्याप्त भंडार इकट्ठा कर लें. पीएचई विभाग द्वारा चाहे जितने जोरशोर से काम क्यों न शुरू हो, पानी की आपूर्ति में तीन से चार दिनों तक का समय लगना तय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola