पूर्व पीएम से मिले पवार, साझा रणनीति बनाने पर हुई चर्चा

सिलीगुड़ी : गोरखालैंड राज्य का मसला अब बंगाल की राजनीति के साथ ही केंद्र के गलियारे में भी छाने लगा है. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार भले ही चुप्पी साधे बैठी हो,लेकिन विपक्ष खासकर एनसीपी इस समस्या का हल चाहता है. इस दिशा में पहल करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष […]
सिलीगुड़ी : गोरखालैंड राज्य का मसला अब बंगाल की राजनीति के साथ ही केंद्र के गलियारे में भी छाने लगा है. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार भले ही चुप्पी साधे बैठी हो,लेकिन विपक्ष खासकर एनसीपी इस समस्या का हल चाहता है. इस दिशा में पहल करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरूवार को गोरखालैंड समस्या को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके निवास पर जाकर भेंट की. इस दौरान उन दोनों ने गोरखालैंड के अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ राज्य की मांग पर भी चर्चा की. बातचीत में गोरखालैंड राज्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वदलीय बैठक हो इसपर चर्चा की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










