दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बुजुर्ग की पिटाई

Published at :31 Aug 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बुजुर्ग की पिटाई

रायगंज . छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ाकर गिरफ्तार किया. फिलहाल आरोपी अस्पताल में चिकित्साधीन है. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाने के दुर्गापुर अंचल के भेंडाबारी […]

विज्ञापन
रायगंज . छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ाकर गिरफ्तार किया. फिलहाल आरोपी अस्पताल में चिकित्साधीन है. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाने के दुर्गापुर अंचल के भेंडाबारी गांव की है.

उल्लेखनीय है कि उक्त गांव का बनमाली देव मंगलवार देर शाम अपने पड़ोस की एक बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन वह वहां से फरार हो गया.

रातभर उसकी तलाश की गयी. सुबह लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही इटाहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola