बड़ाबाजार में शुरू हुआ बाबा रामदेव जी का 45वां दशमी मेला

कोलकाता. राजस्थान के रुणीचा धाम में विराजित सर्वपूजित देवता बाबा श्री रामदेवजी महाराज का विराट दशमी मेला मंगलवार से शुरू हो गया. अपने स्वर्ण जयंती की ओर अग्रसर श्री रामदेव प्रचार समिति (कोलकाता) की ओर से बड़ाबाजार के शोभराम बैशाख स्ट्रीट स्थित सीआइटी पार्क में 45 वर्षों से आयोजित हो रहे इस भव्य विराट चार […]
इस अवसर पर सचिव श्री चांदगोठिया ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने समाज के दीन-हीन-कमजोर तबके के उत्थान व उद्धार का कार्य किया और हमारा ऐसा मानना है कि पीड़ित मानवता की सेवा करके ही हम बाबा रामदेवजी की असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
श्री चांदगोठिया के मुताबिक आज मेला के पहले ही दिन बाबा के भव्य दरबार के दर्शन व आरती, चालीसा पाठ व सुविख्यात गायक गिरधर गोपाल हर्ष ‘तन्नी’ द्वारा प्रस्तुत बाबा श्री रामदेव जी महाराज की जन्मोत्सव कथा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करायी. रात्रि 11 बजे आरती के साथ प्रथम दिन के कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










