प्रशासनिक कदम: सूर्यसेन कॉलेज में लागू किया गया ड्रेस कोड, बाहरी लोगों के आगमन पर रोक

Published at :30 Aug 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक कदम: सूर्यसेन कॉलेज में लागू किया गया ड्रेस कोड, बाहरी लोगों के आगमन पर रोक

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के पहले सरकारी कॉलेज में शिक्षार्थियों व कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. ड्रेस कोड व्यवस्था शुरू किए जाने से कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर स्थायी पाबंदी लगा दी गयी है. कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि ड्रेस कोड व्यवस्था शुरू होने से कॉलेज परिसर में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के पहले सरकारी कॉलेज में शिक्षार्थियों व कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. ड्रेस कोड व्यवस्था शुरू किए जाने से कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर स्थायी पाबंदी लगा दी गयी है. कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि ड्रेस कोड व्यवस्था शुरू होने से कॉलेज परिसर में होने वाली कई अप्रिय घटनाएं स्वत: ही समाप्त हो जायेगी. इसके साथ ही शिक्षार्थियों में में भी एक अनुशासन का बोध होगा.

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिलीगुड़ी के निकट स्थित सूर्यसेन महाविद्यालय में शिक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. शिक्षार्थियों के लिए हल्के स्काई ब्लू रंग की सर्ट, डीप ब्लू रंग की पैंट, ब्लू टाई व ब्लैक जूता अनिवार्य किया गया है. सर्ट पर कॉलेज का लोगो भी है. छात्राओं के लिए भी यही ड्रेस है. जिन छात्राओं को सर्ट व पैंट पहनने में परेशानी है वे उसी रंग की सलवार कमीज पहन सकती है. इसके अतिरिक्त गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए भी एक अलग ड्रेस कोड लागू किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ड्रेस कोड व पहचान पत्र के साथ कॉलेज आना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है.

किसी भी बाहरी ब्यक्ति के कॉलेज में प्रवेश पर पांबदी रहेगी. शिक्षार्थियों के अभिभावकों या अन्य किसी कार्य के लिए प्राध्यापक या प्रबंधन से मुलाकात को पहुंचे आगंतुको को निर्धारित समय पर आना होगा. सूर्यसेन कॉलेज प्रबंधन कमिटी के चेयरमैन कृष्णचंद्र पाल ने बताया कि उत्तर बंगाल का यह पहला डिग्री कॉलेज है जहां ड्रेस कोड लागू किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि छात्र संघ चुनाव सहित समय-समय पर बाहरी लोगों की वजह से कॉलेज का माहौल बिगड़ जाता है. ड्रेस कोड लागू करने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान स्वत: हो गया है. साथ ही इससे शिक्षार्थियों में एक अनुशासन का भी बोध होगा.

सूर्यसेन महाविद्यालय के प्राध्यापक पीके सिंह ने बताया कि अनुशासन के दृष्टिकोण से शिक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड काफी महत्वपूर्ण पहल है. शिक्षार्थियों के साथ विचार-विमर्श कर ड्रेस कोड लागू किया गया है. उन्हें मन मुताबिक ड्रेस कोड का चयन करने का मौका दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola