हड़कंप: मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मचा हंगामा, लड़का के बदले लड़की थमा देने की शिकायत

Published at :30 Aug 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
हड़कंप: मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मचा हंगामा, लड़का के बदले लड़की थमा देने की शिकायत

मालदा: मालदा मेडिकल कॉलेज में लड़के के बदले लड़की देने के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया. प्रसूता महिला सुनीता कर्मकार ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया कि उन्होंने लड़के को जन्म दिया, लेकिन उन्हें लड़की दी गयी. पूरी घटना को लेकर महिला के पति गोविंद टीकादार ने मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से लिखित शिकायत […]

विज्ञापन
मालदा: मालदा मेडिकल कॉलेज में लड़के के बदले लड़की देने के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया. प्रसूता महिला सुनीता कर्मकार ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया कि उन्होंने लड़के को जन्म दिया, लेकिन उन्हें लड़की दी गयी.

पूरी घटना को लेकर महिला के पति गोविंद टीकादार ने मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से लिखित शिकायत की है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर पांच मेडिकल आफिसरों की एक जांच कमेटी गठित की है. वाइस प्रिंसिपल अमित दां ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है.

मेडिकल कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, गाजोल थाना क्षेत्र के लेनिननगर इलाके की निवासी सुनीता कर्मकार को गत 28 अगस्त की शाम को प्रसव पीड़ा के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उसके परिवार का दावा है कि सुनीता ने पुत्र संतान को जन्म दिया और नवजात को लेबर रूम में रखा गया. आरोप है कि मंगलवार तड़के सुनीता देवी को पुत्र के बदले पुत्री थमायी गयी. गोविंद टीकादार ने बताया कि बच्चे के जन्म के समय मेरी मां व बहन प्रसूति विभाग में थीं.

वहां कार्यरत नर्सों ने बताया था कि सुनीता ने पुत्र को जन्म दिया है. बच्चे की शरीरिक हालत ठीक नहीं होने से उसे लेबर रूम में ही रखा गया, लेकिन मंगलवार को लड़के के बजाय लड़की दे दी गयी. सुनीता देवी ने लड़की को लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि मैंने पुत्र संतान को जन्म दिया. बच्चा मुझे दिखाया भी गया. अब हमारे बच्चे को बदल दिया गया है. इसके खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की गयी है.
इस संबंध में शिकायत मिली है. महिला से बातचीत की गयी है. शिकायत मिलने के बाद पांच मेडिकल आफिसरों को लेकर एक जांच कमेटी गठित की गयी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा. कर्तव्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
अमित दां, वाइस प्रिंसिपल, मालदा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola