निर्मल बांग्ला योजना का काम अधर में लटका, बाढ़ के चलते बेपटरी हुआ सरकारी कार्यक्रम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज. बाढ़ के चलते निर्मल बांग्ला योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण का कार्य अधर में लटक गया. इसे लेकर प्रशासन एवं निर्माण का दायित्व प्राप्त संस्था भी चिंता में पड़ गयी है. उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत उत्तर दिनाजपुर को निर्मल जिला बनाने के उद्देश्य से जिले में दिसंबर 2016 में शौचालय निर्माण […]
विज्ञापन
रायगंज. बाढ़ के चलते निर्मल बांग्ला योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण का कार्य अधर में लटक गया. इसे लेकर प्रशासन एवं निर्माण का दायित्व प्राप्त संस्था भी चिंता में पड़ गयी है. उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत उत्तर दिनाजपुर को निर्मल जिला बनाने के उद्देश्य से जिले में दिसंबर 2016 में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुआ. जिला परिषद के तत्वावधान में व ब्लाक स्तरीय प्रशासन की देखरेख में 10 हजार 900 रुपयों की लागत से शौचालय निर्माण कार्य जारी था.
इस बीच जिले के कालियागंज एवं हेमताबाद ब्लाक को निर्मल ब्लाक घोषित भी कर दिया गया है. शेष रायगंज, इटाहार, गोआलपोखर एक एवं दो, करणदिघी, इस्लामपुर व चोपड़ा में शौचालय निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा था. अंतिम चरण में पहुंचने के पहले लाख से अधिक शौचालय बाद की चपेट में आ गये. अब इन्हें प्रयोग में लाने लायक बनाने के लिए काफी काम करना पड़ेगा.
कई ब्लाकों में अधूरे शौचालय फिर से बनाने की नौबत आ सकती है. इस बाबत व्यय राशि का जुगाड़ किस मद से होगा, तय करना मुश्किल हो गया है. केंद्र सरकार के इस योजना का पूरा ब्योरा भेजना अनिवार्य है. ऐसी स्थिति में यह कार्य नामुमकिन सा हो गया है. एडीएम अशोक कुमार मोदक ने बताया कि बाढ़ के कारण इस योजना को झटका लगा है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन हर हालत में इस योजना को पूरा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










