गणपति बप्पा के जयकारों के साथ सेवा का लिया संकल्प

Published at :29 Aug 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
गणपति बप्पा के जयकारों के साथ सेवा का लिया संकल्प

सिलीगुड़ी. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई के कार्यकर्ताओं ने शहर से सटे न्यू चामटा चाय बागान में क्लब के सदस्य सह बागान के निदेशक दिनेश मारोदिया के अगुवायी में गणेश पूजा की और गणपति बप्पा मोरय्या के जयकारों के साथ निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया. न्यू चामटा फुटबॉल मैदान में क्लब की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स ‘नवरत्न’ […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई के कार्यकर्ताओं ने शहर से सटे न्यू चामटा चाय बागान में क्लब के सदस्य सह बागान के निदेशक दिनेश मारोदिया के अगुवायी में गणेश पूजा की और गणपति बप्पा मोरय्या के जयकारों के साथ निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया. न्यू चामटा फुटबॉल मैदान में क्लब की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स ‘नवरत्न’ के पांच प्रोजेक्ट्स के जरिये चाय बागान के श्रमिकों व उनके पूरे परिवार की की गयी. साथ ही तराई लायंस ब्लड बैंक के विशेषज्ञ टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया.

नवरत्न के पांच प्रोजेक्ट्स में रक्तदान, नेत्र जांच, मधुमेह जांच शिविर, पौधा रोपण एवं फीड द हंगर (भरपेट भोजन) का आयोजन किया गया. रक्तदान के लिए श्रमिकों में भी काफी उत्साह देखा गया. बागान के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भी रक्तदान किया. लायंस तराई के सचिव अजय धनौटिवाला, मनिष अग्रवाल (आरडी) व बागान के सह निदेशक हर्ष मारोदिया ने भी रक्तदान कर श्रमिकों को भी रक्तदान करने के लिए उत्साहित किया.

शिविर से कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इस दौरान लायंस तराई के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रीतेश गोयल, कमलेश गीलड़ा, संजय गीदड़ा व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने रक्त दाताओं का पूरा ख्याल भी रखा. नेत्र जांच शिविर में सिलीगुड़ी नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञों ने कुल 128 श्रमिकों के आंखों का परिक्षण किया. इनमें से तीन श्रमिक मोतियाबिंद से पीड़ित पाये गये. तीनों का क्लब के सहयोग से ही सिलीगुड़ी नेत्रालय में मुफ्त में ऑपरेशन भी किया गया. नेत्र जांच के दौरान लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी के अध्यक्ष राकेश आहूजा, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गर्ग, उमा शंकर अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने भी पूरा सहयोग किया. क्लब के कार्यकर्ता सुरेंद्र जैन, संजय मित्रुका, अशोक सिंहल, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से चिकित्सकों ने 193 श्रमिकों की मधुमेह जांच भी की गयी. साथ ही फुटबॉल मैदान के चारों ओर 51 पौधा का रोपण उनका संरक्षण कर कार्यकर्ताओं ने ‘हरियाली लगाओ, सृष्टि बचाओ’ का पैगाम भी दिया.

वहीं, लायंस तराई की महिला विंग की कार्यकर्ताओं अनु मारोदिया, भारती बिहानी, रुपा गोयल, रीतू बंसल, सीमा मित्रुका, मोना अग्रवाल, रेणु झुनझुनवाला, रीतू अग्रवाल, सरिता सिंहल व सुमन जैन ने फीड द हंगर के तहत चाय श्रमिकों और उनके पूरे परिवार को भरपेट भोजन कराने में पूरा सहयोग किया. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बागान के प्रबंधक रुद्र शंकर दत्त, सहायक प्रबंधक पार्थ दास राय की पूरी टीम की सक्रिय भू्मिका के लिए लायंस तराई की ओर अध्यक्ष सुजित बिहानी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया. दिनभर चले इस सेवा मूलक कार्यक्रमों के बीच लायंस तराई के सभी कार्यकर्ताओं ने चाय बागान की हरियाली के बीच श्रमिकों के साथ पिकनिक जैसा आनंद उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola