आरोप: राज्य के पर्यटन मंत्री ने मेयर व एमएमआइसी पर फोड़ा ठीकरा, कहा जल संकट के लिए निगम दोषी

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पानी की बिगड़ती समस्या के लिए पर्यटन मंत्री गौतम देव ने निगम के वाम बोर्ड पर ही ठीकरा फोड़कर राज्य सरकार की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. श्री देव ने निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य और जलापूर्ति विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) जय चक्रवर्ती पर लापरवाही का आरोप […]
श्री देव ने मीडिया के सामने निगम की वाम बोर्ड को लापरवाह करार दिया. उन्होंने कहा कि अगर निगम लापरवाह नहीं होता तो पीने के पानी के लिए बार-बार हाहाकार नहीं मचता. उन्होंने मेयर को पानी को लेकर गंदी राजनीति न करने का नसीहत दिया. उनका कहना है कि नौकाघाट से फूलबाड़ी रूट पर एशियन हाइवे का काम तकरीबन डेढ़ वर्ष से चल रहा है और तीन बत्ती मोड़ पर एशियन हाइवे के लिए सेतु निर्माण के कार्य के दौरान एक ही जगह पर बार-बार पानी की फाइप फट रही है. एक साल पहले भी इसी जगह पर ही पाइप फटी थी. इसके लिए एशियन हाइवे द्वारा निगम को चिट्ठी भी दी थी. लेकिन इस समस्या के निपटारे हेतु निगम ने आज तक राज्य सरकार के पीएचइ मंत्रालय से संपर्क नहीं साधा और न ही चिट्ठी लिखकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाही. श्री देव ने पीएचइ के इंजीनियरों को जल्द पाइप लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति स्वाभाविक करने का निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










