मेयर के वार्ड में ही सबसे अधिक डेंगू के मरीज

Published at :24 Aug 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
मेयर के वार्ड में ही सबसे अधिक डेंगू के मरीज

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में डेंगू पीड़ितों की संख्या आग की तरह बढ़ रही है. सबसे अधिक डेंगू के मरीज शहर के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य के आवास 20 नंबर वार्ड इलाके से भरती हो रहे हैं. इस बात से मेयर भी चिंतित हैं. डेंगू के मच्छरों से नागरिकों को बचाने के लिये डेंगू प्रभावित इलाकों […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में डेंगू पीड़ितों की संख्या आग की तरह बढ़ रही है. सबसे अधिक डेंगू के मरीज शहर के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य के आवास 20 नंबर वार्ड इलाके से भरती हो रहे हैं. इस बात से मेयर भी चिंतित हैं. डेंगू के मच्छरों से नागरिकों को बचाने के लिये डेंगू प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर, मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव युद्धस्तर पर किया जा रहा है. इस कार्य पर मेयर स्वयं निगरानी रख रहे हैं. इलाके में घूम-घूमकर परचा बांटने के साथ लोगों को डेंगू से बचने का नुस्खा बता रहे हैं.

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य के अनुसार शहर में डेंगू पीड़ितों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है. निगम के 20 नंबर वार्ड स्थित उनके घर के आस-पास डेंगू के काफी मरीज हैं. इस वार्ड के पार्षद निगम के विरोधी दल नेता रंजन सरकार उर्फ राणा हैं. उनके घर के आस-पास भी कई लोगों को डेंगू हुआ है. बुधवार की सुबह से मेयर ने अपने इलाके में घूम-घूम कर लोगों को परचा बांटा. घर की महिलाओं को डेंगू से बचने के कई नुस्खे सिखाये. इसके बाद श्री भट्टाचार्य ने बताया यह एक बीमारी है. इसके लिए नागरिकों को जागरूक होना होगा. शहर में डेंगू की स्थिति अभी नियंत्रित है. लेकिन इससे मुकाबला करने के लिये सभी को एकजुट होना होगा. डेंगू के कई मरीज सरकारी व निजी अस्पताल में चिकित्साधीन है. जबकि कई लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं.

सतर्कता के साथ डेंगू से बचाव पर विशेष ध्यान देना होगा. पिछले कई दिनों से भारी बारिश हुयी है. प्रत्येक इलाके में जल जमाव व गंदगी फैल रही है. टायर, टूटे-फूटे बरतन, टंकी व आस-पास के इलाकों में जमा पानी व गंदगी को साफ करते रहना चाहिए. डेंगू के मच्छर जमे साफ पानी में ही पनपते है. बुखार होने पर मरीज अपने खून की जांच व एनएस-1 की जांच कराएं. डॉक्टर की सलाह पर बुखार का उचित इलाज कराना चाहिए. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल व उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी डेंगू के इलाज की समुचित व्यवस्था है.

मंत्री ने मेयर पर साधा निशाना
शहर में डेंगू की स्थिति पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम फिर से व्यर्थ साबित हुआ है. मेयर के इलाके में डेंगू का अत्यधिक बढ़ना उनकी व्यर्थता को दर्शाता है. उनके भाई को भी डेंगू हुआ है, लेकिन मेयर इस बात को भी दबा गये. निगम की माकपा बोर्ड विकास कार्य तो दूर आवश्यक नागरिक परिसेवा देने में पूरी तरह से विफल हुयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola