सिलीगुड़ी : राहत सामग्री लेकर रवाना हुए राधास्वामी आश्रम के लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. राधास्वामी आश्रम द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है. संगठन के सिलीगुड़ी शाखा की ओर से 20 राहत सामग्री लेकर बुधवार को बिहार के अररिया रवाना हो गए है. तीन गाड़ियों में राहत सामग्रियां अररिया भेजी गयी. यहां उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल के साथ ही बिहार के भी कई इलाके भीषण […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. राधास्वामी आश्रम द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है. संगठन के सिलीगुड़ी शाखा की ओर से 20 राहत सामग्री लेकर बुधवार को बिहार के अररिया रवाना हो गए है. तीन गाड़ियों में राहत सामग्रियां अररिया भेजी गयी. यहां उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल के साथ ही बिहार के भी कई इलाके भीषण बाढ़ से प्रभावित है.
राधास्वामी आश्रम की ओर से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया गया है. इस टीम का नेतृत्व सावरमल अग्रवाल तथा श्यामलाल अग्रवाल कर रहे हैं. संगठन की ओर से बताया गया है कि यह आश्रम हरियाणा के भिवानी में स्थित है और सिलीगुड़ी के प्रधान नगर में इसकी शाखा है. सुबह इसी शाखा से तीन ट्रकों को रवाना किया गया.
इस मौके पर संगठन के काफी सदस्य भी उपस्थित थे. संगठन के सदस्यों ने बताया है कि बाढ़ पीड़ितों के बीच खाने-पीने के सामान, कपड़े, दूध, पानी आदि वितरित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










