13 मुस्लिम विद्यार्थियों ने गीता पाठ प्रतियोगिता में बाजी मारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: महानगर की संस्था शंखनाद समरसता मिशन की ओर से आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में कुल 286 छात्रों को पुरस्कृत किया गया है. इनमें 13 मुसलिम छात्र भी शामिल हैं. उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित लोक संस्कृत भवन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने किया. राज्यपाल ने कहा […]
विज्ञापन
कोलकाता: महानगर की संस्था शंखनाद समरसता मिशन की ओर से आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में कुल 286 छात्रों को पुरस्कृत किया गया है. इनमें 13 मुसलिम छात्र भी शामिल हैं. उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित लोक संस्कृत भवन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने किया.
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्रों में श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों को पहुंचाया जा सकेगा. प्रतियोगिता में हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले के 65 स्कूलों से 4000 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे 286 छात्रों को पुरस्कृत किया गया. शंखनाद समरसता मिशन के सचिव बालकृष्ण लुंडिया ने कहा कि उन्हें भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इस कार्यक्रम में चार हजार छात्र हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता कक्षा एक से सात एवं कक्षा आठ से 12 तक दो श्रेणियों में आयोजित की गयी. ऐसा पहली बार हुआ है कि इस प्रतियोगिता में इतनी अधिक संख्या में मुसलिम छात्रों ने हिस्सा लिया है.
प्रतियोगिता में विजयी छात्रों में कमरुन निशा (कक्षा आठ, प्रथम स्थान), नफीसा खातून (कक्षा आठ, द्वितीय स्थान), अलीशा परवीन (कक्षा 12, प्रथम स्थान), ओसमानिया परवीन (कक्षा 12, द्वितीय स्थान), यास्मीन खातून (कक्षा 10, तृतीय स्थान), मसकरा खातून (कक्षा सात, तृतीय स्थान), अकीशा खातून (कक्षा छह, तृतीय स्थान), अर्शिदा खातून (कक्षा नौ, प्रथम स्थान), तजमीरा खातून (कक्षा 10, द्वितीय स्थान), मुसकान खातून (कक्षा 10, तृतीय स्थान), नूरजहां खातून (कक्षा आठ, तृतीय स्थान), फरहान अख्तर (कक्षा आठ, प्रथम स्थान) और नजरीन खातून (कक्षा नौठ, तृतीय स्थान) शामिल हैं.
इस मौके पर कलकत्ता यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग के पूर्व प्रमुख सीतानाथ गोस्वामी ने कहा कि किसी को भी इसे लेकर कोई विवादित बात नहीं कहनी चाहिए. गीता हम सभी के लिए काफी आवश्यक है, विशेष कर स्कूली छात्रों के लिए. इसलिए किसी को भी गीता के नाम पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है. यह ग्रंथ हमें भाईचारा सिखाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










