मोबाइल चोर के संदेह में युवक की पीट कर हत्या

Published at :22 Aug 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोर के संदेह में युवक की पीट कर हत्या

मालबाजार. मोबाइल चोर के संदेह में मेटेली ब्लाक के बाताबाड़ी चाय बागान के एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मेटेली थाना की पुलिस ने इसी बागान के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है. […]

विज्ञापन
मालबाजार. मोबाइल चोर के संदेह में मेटेली ब्लाक के बाताबाड़ी चाय बागान के एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मेटेली थाना की पुलिस ने इसी बागान के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत युवक का नाम शाहबाज मोहम्मद (35) है.

घर बागान के फैक्ट्री लाइन के प्राइमारी स्कूल के पास है. ज्ञात हो कि इलाके के निवासी नीता उरांव की मोबाइल चोरी हो गई. इसे लेकर नीता उरांव का शाहबाज पर संदेह हुआ. इसके बाद ही शाम को नीता ने शाहबाज को घर में बुलाया जहां नीता के पति धीराज उरांव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी . पिटाई की वजह से शाहबाज बेहोश हो गया एवं आंगन में पड़ा रहा.

सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची एवं शाहबाज को गंभीर हालत में मंगलबाड़ी अस्पताल ले गयी जहां उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद शाम को धीराज उरांव को पुलिस पकड़ कर ले गई. इसे लेकर क्षेत्र में तनाव है. मेटेली थाना के ओसी अनिंद भट्टाचार्य ने बताया कि पिटाई से एक युवक की मौत हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है. घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola