बागडोगरा: लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज लोगों ने जताया आक्रोश, बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Published at :21 Aug 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
बागडोगरा: लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज लोगों ने जताया आक्रोश, बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बागडोगरा. एनबीएसटीसी की बस के नीचे आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. रविवार को इस हादसे के बाद गोसाईंपुर इलाके में खलबली मच गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग करते हुए पथावरोध किया. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित […]

विज्ञापन
बागडोगरा. एनबीएसटीसी की बस के नीचे आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. रविवार को इस हादसे के बाद गोसाईंपुर इलाके में खलबली मच गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग करते हुए पथावरोध किया. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया.
सड़क हादसे में मारे गये व्यक्ति का नाम पंचानन सिंह (52) है. वह गोसाईंपुर ग्राम पंचायत के बड़ो राजाझार गांव का निवासी था और पेश से राजमिस्त्री था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर दो बजे के आसपास पंचानन सिंह बागडोगरा से अपने घर लौट रहे थे. गोसाईंपुर में साइकिल लेकर सड़क पार करते वक्त पीछे से आ रही एनबीएसटीसी की बस ने उन्हें रौंद दिया. गंभीर हालत में उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में सड़क पार करते वक्त प्राय: हादसे होते रहते है. यहां पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करना जरूरी है. स्थानीय निवासी तथा लोवर बागडोगरा के युवा तृणमूल अध्यक्ष नीरेन राय ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बागडोगरा थाना व ट्रैफिक पुलिस को कई बार इस इलाके में कम से कम एक सिविक पुलिस तैनात करने की मांग की गयी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया. अगर ट्रैफिक पुलिस रहती तो शायद दुर्घटना नहीं होती.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कहां से मिलेगा. पुलिस कर्मचारियों कीस संख्या ऐसे ही कम है. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. चालक फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola