खुले में मांस बेचने के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान, ब्लीचिंग पाउडर छिड़क मांस को किया नष्ट

Published at :21 Aug 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में मांस बेचने के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान, ब्लीचिंग पाउडर छिड़क मांस को किया नष्ट

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ ब्लीचिंग पाउडर छिड़क कर मांस नष्ट करने का आरोप लगा है. सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के प्रधान मोड़ बाजार इलाके में रविवार को इस घटना से हंगामा खड़ा हो गया. खुले में मांस बिक्री पर सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से निषेधाज्ञा लागू किये जाने के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ ब्लीचिंग पाउडर छिड़क कर मांस नष्ट करने का आरोप लगा है. सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के प्रधान मोड़ बाजार इलाके में रविवार को इस घटना से हंगामा खड़ा हो गया. खुले में मांस बिक्री पर सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से निषेधाज्ञा लागू किये जाने के बाद भी कुछ मांस बिक्रेताओं द्वारा खुले में मांस बेचा जा रहा है.

रविवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के पर्यावरण विभाग की ओर से 40 नंबर वार्ड के प्रधान मोड़ बाजार इलाके के विभिन्न मांग दुकानों में अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने बाजार में खुले में बिक्री किये जा रहे कटे मांस पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़क दिया. इस घटना से बाजार के मांस व्यवसायियों ने निगम के कर्मचारियों का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना से बाजार में हंगामा खड़ा हो गया. बाद में निगम के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. खबर मिलते ही भक्तिनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. मांस व्यवसायियों का कहना है कि पहले से किसी प्रकार का नोटिस दिये बगैर यह अभियान चलाया गया. निगम कर्मियों ने अचानक आकर मांस पर ब्लीचिंग छिड़का दिया. इससे काफी नुकसान हुआ है.


पाषर्द सत्यजीत अधिकारी ने बताया कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते. नगर निगम ने कानून के तहत काम किया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस को साथ में लेकर नगर निगम के कर्मचारी आज का यह अभियान चलाते तो इतना हंगामा नहीं होता. पहले से नोटिस नहीं दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर पार्षद ने इस मामले में आवश्यक जांच का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola