आयात-निर्यात पर पड़ी बाढ़ की मार

Published at :21 Aug 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
आयात-निर्यात पर पड़ी बाढ़ की मार

बालूरघाट: अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात और दक्षिण दिनाजपुर जिले में कारोबार पर बाढ़ का कहर बरपा है. मालवाहक गाड़ियों को सड़क पर खड़े नौ दिन हो गये. उनमें लदा कच्चा माल सड़ रहा है. वाहनों की लंबी कतार के चलते गाजोल-हिली 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या भयंकर रूप धारण कर रही है. मालवाहक वाहनों […]

विज्ञापन
बालूरघाट: अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात और दक्षिण दिनाजपुर जिले में कारोबार पर बाढ़ का कहर बरपा है. मालवाहक गाड़ियों को सड़क पर खड़े नौ दिन हो गये. उनमें लदा कच्चा माल सड़ रहा है. वाहनों की लंबी कतार के चलते गाजोल-हिली 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या भयंकर रूप धारण कर रही है.

मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते बुनियादपुर इलाके में सैकड़ों गाड़ियां अटकी हुई हैं.कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में कच्चे मालों का निर्यात बंद रहने के चलते करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है. बालूरघाट में भी मालवाहक गाड़ियां नहीं पहुंच पाने के चलते स्थानीय बाजारों में सब्जी व मछलियों की किल्लत देखी जा रही है. वाहन चालकों ने बताया कि ट्रक में लदे प्याज, सब्जियां सड़ रही हैं. रास्ते में फंसे रहने के चलते उनके पास भी खाने को कुछ नहीं है. ऐसे में वे क्या करेंगे, समझ नहीं पा रहे हैं.


बाढ़ में दक्षिण दिनाजपुर का 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. गंगारामपुर के महाराजपुर में पुल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पागलीगंज इलाके की सड़क भी बाढ़ में खस्ताहाल हो गयी है. दूसरी ओर, आत्रेयी, पुनर्भवा, टांगन नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम स्वाभाविक होने से बालूरघाट, गंगारामपुर, बुनियादपुर नगरपालिका इलाके की मुख्य सड़कों से पानी उतर गया है. धीरे-धीरे यहां का जनजीवन स्वाभाविक हो रहा है. लेकिन बालूरघाट-बुनियादपुर सड़क के बीच संपर्क व्यवस्था अभी तक ठीक से चालू नहीं हो पायी है. सिर्फ छोटी गाड़ियों को यहां से गुजरने दिया जा रहा है.

गंगारामपुर के महकमा शासक देवांजन राय ने बताया कि महत्व को समझते हुए वाहनों को छोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी भी कई लोग तथा बच्चे फंसे हुए हैं. तुरंत सड़क खोल दिये जाने से दुर्घटना घट सकती है. जिसके लिए प्रशासन अलर्ट है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola