बाढ़ का पानी निकालने को लोगों ने काटा एनएचz

Published at :17 Aug 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ का पानी निकालने को लोगों ने काटा एनएचz

बालूरघाट: दक्षिण दिनाजपुर में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गयी है. बाढ़ का पानी निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय सड़क को काटकर नाला बना दिया. गत मंगलवार देर रात को बालूरघाट ब्लॉक की डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को काट दिया. इस वजह से बालूरघाट-हिली रूट […]

विज्ञापन
बालूरघाट: दक्षिण दिनाजपुर में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गयी है. बाढ़ का पानी निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय सड़क को काटकर नाला बना दिया. गत मंगलवार देर रात को बालूरघाट ब्लॉक की डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को काट दिया. इस वजह से बालूरघाट-हिली रूट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी.

बसों में यात्री बीच रास्ते में फंस गये, आमलोगों की दिक्कतें भी बढ़ गयीं. सड़क पर से घुटने तक पानी बहने लगा. उल्लेखनीय है कि दक्षिण दिनाजपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. जिले के आत्रेई, पुनर्भवा, टांगन व इच्छामति नदी का पानी खतरे की सीमा से पार कर बह रहा है. इस वजह से रिहायशी इलाकों में पानी घुस रहा है. इस बीच आत्रेई समेत अन्य नदियों के बांधों में कुल 22 जगहों में दरार दिखाई दी है. शहर के त्रिधारा, खिदिरपुर, चकभृगु इलाके में बांध टूटकर शहर के विभिन्न वार्डों में पानी घुस गया है. सबसे अधिक नुकसान चकभृगु इलाके में हुआ.

बारिश की वजह से पागलीगंज इलाके में राष्ट्रीय सड़क ढह गयी है. बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान बालूरघाट, हिली, कुमारगंज, गंगारामपुर, वंशीहारी व कुशमंडी में हुआ है. घर, खेत, फसल सबकुछ नदी में समा गया है. विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी पानी घुसना शुरू हो गया है. प्रत्येक ब्लाक में 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूप खोला गया है. प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है. गत मंगलवार की बारिश से स्थिति ने और भी भयावह रूप ले लिया. इधर, सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. बाढ़ पीड़ितों को ऊंची व सुरक्षित जगहों में ले जाया गया है.

प्रशासन की ओर से राहत सामग्री बांटी जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से टूटे बांध की मरम्मत शुरू की गयी है. कुछ-कुछ जगहों में स्थानीय लोगों के प्रयास से मरम्मत का काम शुरू किया गया है. बाढ़ पीड़ितों ने कहीं-कहीं राहत सामग्री नहीं मिलने पर रोष फैल गया है. इसी बीच, जल जमाव से बचने के लिए बालूरघाट ब्लाक के डांगा ग्राम पंचायत इलाके के पांगारपाड़ा इलाके में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को काट दिया. इस वजह से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गयी. इधर, घटनास्थल पर जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी व कर्मी नहीं दिखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola