अलर्ट: दमदम एयरपोर्ट, सियालदह, हावड़ा स्टेशन पर विशेष इंतजाम, आज कोलकाता में कड़ी सुरक्षा

कोलकाता. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे महानगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. दमदम नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से लेकर हावड़ा व सियालदह स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट में सीआइएसएफ सूत्रों के मुताबिक यहां आनेवाले यात्रियों के सामान की सख्ती से जांच हो रही है. पूरे […]
यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे की मदद से सभी हरकतों पर निगरानी रखी जा रही है. दूसरी तरफ, व्यस्ततम स्टेशनों में हावड़ा व सियालदह स्टेशन में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. यहां भी समय-समय पर आरपीएफ के जवान सामान व ट्रेन के डिब्बों में सुरक्षा की जांच कर रहे हैं. कोलकाता पुलिस की तरफ से भी महानगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैनाती हुई है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (3) सह संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) सुप्रतीम सरकार ने बताया कि ढाई हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती पूरे महानगर में की गयी है. इस दिन सुबह रेड रोड में आयोजित होनेवाली परेड में भी सादी पोशाक में संदिग्धों पर निगरानी के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. इसके अलावा विभिन्न बड़े मार्केट, शॉपिंग मॉल, दर्शनीय स्थल और मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










