मंत्री ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा परेशान यात्रियों की नहीं की गयी मदद

Published at :15 Aug 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा परेशान यात्रियों की नहीं की गयी मदद

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल बाढ़ से परेशान है. दक्षिण बंगाल के साथ देश के विभिन्न भागों से उत्तर बंगाल का संपर्क टूट गया है. दक्षिण बंगाल, बिहार व असम को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक के उपर से बाढ़ का पानी बह रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव की वजह से आवाजाही ठप है. इस परिस्थिति […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल बाढ़ से परेशान है. दक्षिण बंगाल के साथ देश के विभिन्न भागों से उत्तर बंगाल का संपर्क टूट गया है. दक्षिण बंगाल, बिहार व असम को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक के उपर से बाढ़ का पानी बह रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव की वजह से आवाजाही ठप है. इस परिस्थिति से निपटने के लिये केंद्र सरकार उपयुक्त सहायता नहीं कर रही है. यह आरोप राज्य के पर्यटनमंत्री गौतम देव ने लगाया है. बाढ़ की वजह से ठप रेल सेवा से परेशान यात्रियों के लिये वैकल्पिक उपाय तलाशने को लेकर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा है. सोमवार को सिलीगुड़ी स्थित पर्यटन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि पिछले कई दिनों की भारी बारिश ने रेल परिसेवा को बुरी तरह प्रभावित किया है.

कोलकाता व बिहार से होकर न्यू जलपाईगुड़ी आने वाली ट्रेने मालदा व कटिहार से ही वापस लौट रही है. जबकि कई ट्रेन किशनगंज, दालखोला, अलुआबाड़ी, कानकी आदि छोटे स्टेशन पर रोकी गयी है. दूसरी तरफ अलीपुरद्वार व कूचबिहार में भी बाढ़ की वजह से पड़ोसी राज्य असम के साथ भी रेल व सड़क संपर्क टूट गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola