कूचबिहार जिले में बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित

कूचबिहार. लगातार भारी बारिश से उत्तर बंगाल में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है कूचबिहार जिला. शुक्रवार रात से ही भारी बारिश के चलते कालजानी, तोर्षा, मानसाई और रायडाक नदियों का पानी तटवर्ती इलाकों में घुस गया है. उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने हालात से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]
कूचबिहार. लगातार भारी बारिश से उत्तर बंगाल में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है कूचबिहार जिला. शुक्रवार रात से ही भारी बारिश के चलते कालजानी, तोर्षा, मानसाई और रायडाक नदियों का पानी तटवर्ती इलाकों में घुस गया है. उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने हालात से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अवगत कराया है. वहीं, कूचबिहार शहर के सुनीति रोड, विश्वसिंह रोड, सिल्वर जुबली रोड, केशव रोड, राज राजेंद्र नारायण रोड, आरएन रोड व कई अन्य सड़कों पर बरसाती पानी फैल गया है. पिछले 24 घंटे में कूचबिहार सदर महकमा में 250 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है.
कालजानी नदी को केले के थम से पार करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. युवक की पहचान जिले के बलरामपुर दो नंबर जीपी अंतर्गत सरेयारपाड़ गांव के निवासी लाल्टू राय (19) के नाम से की गई है. अपने कई मवेशियों और खुद को बचाने की गरज से लाल्टू राय ने कालजानी नदी को पार करना चाहा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बाद में उसका शव नदी में बहता हुआ मिला तब जानकारी मिलने पर प्रशासनिक पहल पर उसे बरामद किया गया. घटना के बाद से इलाके में शोक व खौफ का माहौल है. शहर के प्रभावित इलाकों का कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन भूषण सिंह ने जायजा लिया. उन्होंने बाढ़पीड़ितों का हाल पूछा. उन्होंने बताया, लगातार बारिश के चलते ही शहर व आसपास के इलाके जलमग्न हुए हैं. नगरपालिका और प्रशासन की ओर से राहत सहायता दी जा रही है. हम लोग हर तरह के हालात से निपटने के लिये तैयार हैं.
प्रशासकीय सूत्र के अनुसार बाढ़ से निपटने के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसएसबी के जवान जुट गये हैं. स्थानीय तौर पर कई प्रभावित इलाकों में राहत शिविर खोले गये हैं. सूत्र के अनुसार बाढ़ की चपेट में आकर अलीपुरद्वार जिले के साथ कूचबिहार जिले का सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है. इस बीच उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बाढ़ग्रस्त झलझली, तूफानगंज, देवचड़ाई, कृष्णपुर, बलरामपुर, पानीशाला जैसे इलाकों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पिछले कई रोज की लगातार बारिश के चलते कूचबिहार जिले के 12 प्रखंडों के दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ग्रस्त लोगों को हरसंभव सहायता देने के लिये जिला प्रशासन तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










