जवानों को बहनों ने बांधी राखी

Published at :08 Aug 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
जवानों को बहनों ने बांधी राखी

बालूरघाट: घर परिवार से दूर सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान जब रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को याद कर ड्यूटी कर रहे थे,ऐसे में सोमवार को पतंजलि योग शिविर की बहनों ने जवान भाइयों की कलाई में राखी बांध कर उनके चेहरे पर खुशी ला दी. पतंजलि योग शिविर की बहनें सोमवार सुबह […]

विज्ञापन
बालूरघाट: घर परिवार से दूर सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान जब रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को याद कर ड्यूटी कर रहे थे,ऐसे में सोमवार को पतंजलि योग शिविर की बहनों ने जवान भाइयों की कलाई में राखी बांध कर उनके चेहरे पर खुशी ला दी. पतंजलि योग शिविर की बहनें सोमवार सुबह को भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव शिवराम पुर में पहुंचकर नियम निष्ठा के साथ जवानों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. साथ ही देश के बहनों की रक्षा की शपथ दिलाई. घर से दूर जवानों का मन खुशी से झूम उठा.

और जवान भी इस मौके पर इन बहनों से मिलकर खुश हुए. बालूरघाट पतंजलि योग समिति की महिलाओं ने जवानों को राखी बांधकर अपनेपन का एहसास दिलाया.

शिवरामपुर सीमा पर तैनात 183 नंबर बटालियन के बीएसएफ जवानों के हाथों में राखी बांधने का कार्यक्रम शुरू होते ही, कैंप के कमांडेंट के साथ अन्य बीएसएफ के जवान वहां कतारों में शामिल हो गये. इस समय जवान भी कुछ देर के लिए भावुक हो उठे. इधर, महिला कांस्टेबलों ने भी जवानों को राखी बांधी. और एक दूसरे को बधाई दिया. इसके बाद एक -दूसरे को मिठाई खिलाने का दौर चलता रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola