खुलासा: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, पांच सौ लोगों से लाखों की ठगी

Published at :03 Aug 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
खुलासा:  ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, पांच सौ लोगों से लाखों की ठगी

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा स्थित तराई हाइ स्कूल के निकट स्थित एक क्लब सुब्रत संघ ने उज्जवल भविष्य का सपना देखनेवाले युवक-युवतियों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली एक चिटफंड कंपनी का खुलासा किया है. बुधवार सुबह क्लब के आस-पास अचानक सैकड़ों युवक-युवतियों का झुंड देखर क्लब के सदस्यों को संदेह […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा स्थित तराई हाइ स्कूल के निकट स्थित एक क्लब सुब्रत संघ ने उज्जवल भविष्य का सपना देखनेवाले युवक-युवतियों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली एक चिटफंड कंपनी का खुलासा किया है. बुधवार सुबह क्लब के आस-पास अचानक सैकड़ों युवक-युवतियों का झुंड देखर क्लब के सदस्यों को संदेह हुआ.

जब क्लब के सदस्य युवक-युवतियों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी ली तो उन्हें पूरे मामले को लेकर दाल में काला नजर आया. क्लब के कई सदस्य बीएमसी मर्केंडाजर प्राइवेट लिमिटेड नामक प्लेसमेंट कंपनी पर धावा दिया. कंपनी के दफ्तर से दो कर्मचारियों को धर कर पहले क्लब में लाकर विस्तत पूछताछ की. बाद में एनजेपी थाना को सूचित कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गिरफ्तार कर्मचारियों में एक जय प्रकाश चौधरी उत्तर प्रदेश के बनारस का और दूसरा कैलाश निशाद बिहार के पटना का रहने वाला है. कंपनी के मैनेजर सूरज थापा ने मामले की गंभीरता को पहले भांप लिया और मौके से अंडरग्राउंड हो गया. पुलिस के अनुसार कंपनी पर नौकरी का झांसा देकर युवक-युवतियों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है. पुलिस ने पूरे मामले की गहन तफ्तीश शुरु कर दी है. साथ ही दफ्तर को भी फिलहाल सिल कर दिया गया है.

कंपनी पर असम के धुबड़ी जिले के तकरीबन पांच से भी अधिक युवक-युवतियों को ठगने का आरोप है. पीड़ित युवक-युवतियों में अब्दुल शेख, रियाजुल आलम मंडल, संतोष अली, अबु ताहिर मंडल व अन्य ने एनजेपी थाना पुलिस को शिकायत में बताया है कि तकरीबन तीन-चार महीने पहले धुबड़ी इलाके में कंपनी ने पोस्टर, फ्लैक्स व स्थानीय अखबारों में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन में सुनहरा अवसर और कंपनी को सैकड़ों की संख्या में फ्रैशर की जरुरत है,बताकर प्रचार किया गया. अच्छी तनख्वाह और अन्य सुविधाएं भी दी जायेगी कहा गया. विज्ञापन में प्रकाशित मोबाइल नंबर के जरिये कंपनी के मैनेजर सूरथ थापा से संपर्क हुआ. पहले प्रत्येक युवक-युवतियों से दो सौ रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूला गया.

बाद में 1700 रुपये कंपनी में ज्वाइनिंग के नाम पर वसूला गया. आज इंटरव्यू के लिए सिलीगुड़ी बुलाया गया. यहां आने पर कर्मचारियों के हावभाव से संदेह हुआ. गिरफ्तार कर्मचारियों ने भी पुलिस को दिये बयान में माना कि कि यह कंपनी इसी तरह पटना में भी युवक-युवतियों को ठग चुकी है. वहां कंपनी ने अपनी दुकान बंद कर सिलीगुड़ी में खोला और असम के युवक-युवतियों को ठगने का जाल बुना. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इसके अलावा गिरफ्तार कर्मचारियों के जरिये मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए खाका तैयार कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola