रसोई गैस का दाम बढ़ाने का विरोध

Published at :02 Aug 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस का दाम बढ़ाने का विरोध

सिलीगुड़ी. रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का एसयूसीआइ ने विरोध किया. मंगलवार को शहर में एसयूसीआइ ने इस आदेश की प्रति जलाकर केंद्र सरकार के इस फरमान का विरोध किया. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक परिवार को वर्ष में 12 गैस सिलिंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का एसयूसीआइ ने विरोध किया. मंगलवार को शहर में एसयूसीआइ ने इस आदेश की प्रति जलाकर केंद्र सरकार के इस फरमान का विरोध किया.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक परिवार को वर्ष में 12 गैस सिलिंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है. उसके बाद प्रत्येक सिलिंडर बाजार कीमत पर खरीदना होता है. अब से हर महीने 4 रूपये गैस का दाम बढ़ा दिया जायेगा. इस तरह से मार्च महीने से सब्सिडी समाप्त कर दी जायेगी. अब सभी सिलिंडर बाजार कीमत पर ही खरीदना होगा.केंद्र के इसी फरमान के खिलाफ एसयूसीआइ सड़क पर उतरी है. मंगलवार को सिलीगुड़ी जिला अदालत के सामने एसयूसीआइ की ओर से आदेश की प्रति जला कर विरोध जताया गया.

एसयूसीआइ के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि देश वासियों को अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार निवाला छिनने को तैयार है. रसोई गैस सिलिंडर नागरिकों के दैनिक जीवन में सबसे उपयोगी है. इसके बिना निवाला नहीं जा पायेगा. सत्ता में आने के बाद से ही केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola