जागरुकता: मेयर ने पदयात्रा कर शहर के लोगों को किया सचेत, स्वच्छ सिलीगुड़ी का दिया पैगाम

सिलीगुड़ी. बारिश के मौसम को देखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के पहल और चार नंबर बोरो कमेटी के द्वारा शहर में स्वछता मुहिम छेड़ी गयी. इसके तहत निगम के मेयर सह सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य ने खुद पदयात्रा में शामिल होकर ‘स्वच्छ आमी, स्वच्छ सिलीगुड़ी’ का पैगाम दिया और शहरवासियों को सचेत करने का […]
इस पदयात्रा में मेयर के अलावा चार नंबर बोरो कमेटी चेयरमैन असीम साहा, 26 नंबर वार्ड के पार्षद दीपायन राय उर्फ शंभू दा, 25 नंबर वार्ड की कांग्रेस पार्षद सीमा साहा व अन्य वार्ड पार्षद समेत कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिध, स्कूलों के विद्यार्थी व वार्डवासी भारी तादाद में शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान जहां प्रदर्शनकारियों ने अपने और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई का नारा लगाया वहीं, शहर को सुंदर बनाने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए लोगों के बीच परचे भी बांटे गये. यह पदयात्रा बाबूपाड़ा के सुकटीमाछ बाजार स्थित चार नंबर बोरो कमेटी के दफ्तर के सामने से शुरु हुई और बोरो अंतर्गत प्रायः सभी वार्डों का परिभ्रमण कर वापस बोरो कमेटी के सामने पहुंचकर ही समाप्त हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










