मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलटा, चार यात्रियों की मौत

Updated at :20 Jul 2017 10:02 AM
विज्ञापन
मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलटा, चार यात्रियों की मौत

मालदा. हबीबपुर थाना क्षेत्र के सोनाबांध क्षेत्र स्थित राजमार्ग पर मंगलवार रात को हुए एक सड़क हादसे में एक मैजिक वैन चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मरनेवालों में दो राहगीर शामिल हैं. इस दुर्घटना में एक महिला व उसके दस माह का पुत्र घायल हो गया. इनका मुदीपुकुर ग्रामीण […]

विज्ञापन
मालदा. हबीबपुर थाना क्षेत्र के सोनाबांध क्षेत्र स्थित राजमार्ग पर मंगलवार रात को हुए एक सड़क हादसे में एक मैजिक वैन चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मरनेवालों में दो राहगीर शामिल हैं. इस दुर्घटना में एक महिला व उसके दस माह का पुत्र घायल हो गया. इनका मुदीपुकुर ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त चालक श्यामल मुर्मू (25), विष्णु हेम्ब्रम (28), दाउद मुर्मू (58) एवं द्विजेन मंडल (48) के रूप में की गयी है. घायलों में सुनीता हांसदा (22) एवं उनका दस माह का पुत्र निहार हेम्ब्रम शामिल हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात को पाकुआहाट इलाके से तीन यात्रियों को लेकर मैजिक गाड़ी चालक 12 माइल इलाके के पॉकेट रूट से सोनाबांध की तरफ जा रहा था. उसी समय सड़क पर अचानक इस मैजिक वैन ने अनियंत्रित होकर दो राहगीरों को कुचल दिया एवं पास में स्थित एक पेड़ को धक्का मार कर पलट गयी. इससे मौके पर ही वैन चालक व दो राहगीरों की मौत हो गयी.

बाद में घायलों को मुदीपुकुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां विष्णु हेम्ब्रम नामक यात्री ने दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक वैन के पीछे विष्णु हेम्ब्रम अपनी पत्नी व पुत्र को लेकर बैठे थे, अचानक मैजिक वैन अनियंत्रित होकर दो राहगीरों को कुचलने के बाद पेड़ से टकरा कर पलट गया. जिससे यात्री विष्णु हेम्ब्रम मैजिक गाड़ी के नीचे आ गया एवं उसकी पत्नी व बेटा दूर छिटककर जा गिरे. इस घटना में गाड़ी चालक समेत इन दो राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि यात्री विष्णु हेम्ब्रम ने अस्पताल जाने के बाद दम तोड़ दिया.

हबीबपुर थाने के आइसी आत्रेई सेन ने बताया कि नियंत्रण खोकर एक मैजिक वैन के अनियंत्रित होकर राहगीरों को कुचलने के बाद पलटने से चालक, यात्री समेत दो राहगीरों की मौत हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं एवं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया एवं घटना की जांच शुरू की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola