गोरखालैंड के लिए 16 से दिल्ली में आमरण अनशन

Updated at :19 Jul 2017 9:23 AM
विज्ञापन
गोरखालैंड के लिए 16 से दिल्ली में आमरण अनशन

सिलीगुड़ी. गोरखालैंड की एकसूत्री मांग को लेकर गोरखा जनकल्याण मंच 16 अगस्त से दिल्ली में आमरण अनशन करने जा रहा है. यह जानकारी संगठन के नेता कृष्ण माया छेत्री ने दी. वह मंगलवार को सिलीगुड़ी के 42 नंबर वार्ड स्थित संगठन के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. कृष्ण माया छेत्री ने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. गोरखालैंड की एकसूत्री मांग को लेकर गोरखा जनकल्याण मंच 16 अगस्त से दिल्ली में आमरण अनशन करने जा रहा है. यह जानकारी संगठन के नेता कृष्ण माया छेत्री ने दी. वह मंगलवार को सिलीगुड़ी के 42 नंबर वार्ड स्थित संगठन के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. कृष्ण माया छेत्री ने बताया कि दिल्ली में आंदोलन को लेकर संगठन की ओर से पांच सदस्यीय एक कोर कमेटी का गठन किया गया है.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में आंदोलन के लिए उनका संगठन पूरी तरह से तैयार है. गोरखा जनकल्याण मंच के दिल्ली शाखा के अध्यक्ष सुषम छेत्री के साथ आंदोलन के विषय में टेलीफोन पर बातचीत हुई है. सुषम छेत्री ने भी इस फैसले की सराहना की. सुषम छेत्री ने बताया है कि अनशन दिल्ली के कहां पर आयेाजित किया जायेगा, इसको लेकर प्रशासन के साथ बातचीत करेंगे. सुषम छेत्री ने सभी लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है.


गोरखा जनकल्याण मंच के कृष्ण माया छेत्री ने सिक्किम जाने वाली मालवाहक गाड़ियों पर समतलवासियों के हमले की उन्होंने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर मंगलवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट इलाके के सभी थानों में ज्ञापन प्रदान किया गया. ज्ञापन के जरिये दी गयी समय-सीमा के अंदर अगर उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में हरिमया छेत्री मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक प्रतिरोध कमेटी गठित की जायेगी. इस कमेटी के सदस्य दिनरात सभी मालवाहक वाहनों पर निगरानी रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola