मवेशी तस्करी रोकने पर किया जानलेवा हमला

Updated at :18 Jul 2017 10:20 AM
विज्ञापन
मवेशी तस्करी रोकने पर किया जानलेवा हमला

मालदा. मवेशी तस्करी रोकने पर तस्करों ने एक महिला व उसके परिवार के लोगों की जमकर पिटाई की. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. इससे डरकर यह परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गया. रविवार रात को यह घटना रतुआ थाना के बालूपुर गांव में हुई. बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से […]

विज्ञापन
मालदा. मवेशी तस्करी रोकने पर तस्करों ने एक महिला व उसके परिवार के लोगों की जमकर पिटाई की. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. इससे डरकर यह परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गया. रविवार रात को यह घटना रतुआ थाना के बालूपुर गांव में हुई. बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. इस घटना को लेकर घायल के परिवार के लोगों ने स्थानीय मवेशी तस्कर संदीप महालदार व उसके साथियों के विरुद्ध रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चिंता देवी के पास से ये लोग मवेशी ले जा रहे थे, जिसका चिंता देवी ने विरोध किया. आरोप है कि तभी बदमाशों ने इस महिला पर हथियार से हमला कर दिया. यह देख परिवार के लोग उसे बचाने पहुंचे, तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया. परिवार के लोगों को प्रारंभिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है, जबकि चिंता मंडल की हालत गंभीर होने से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
इधर, घायल महिला के परिवार के लोगों की शिकायत है कि रविवार रात को हमले के बाद से वे गांव छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं. पूरी घटना को लेकर चूंकि थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. रतुआ थाना की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola