एनजेपी के आइओसी डिपो में लगी भीषण आग, देर रात तक धधकते रहे तेल टैंकर

Updated at :16 Jul 2017 10:17 AM
विज्ञापन
एनजेपी के आइओसी डिपो में लगी भीषण आग, देर रात तक धधकते रहे तेल टैंकर

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन के नजदीक इंडियन ऑयल (आइओसी) डिपो में लगी भयानक आग से इलाके में कोहराम मच गया. बम की तरह इतने धमाके हुए कि पूरा इलाका सहम गया. आग ने इतना भयानक रूप धारण कर रखा था कि लोग करीब पांच सौ मीटर की दूरी से उसे देख […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन के नजदीक इंडियन ऑयल (आइओसी) डिपो में लगी भयानक आग से इलाके में कोहराम मच गया. बम की तरह इतने धमाके हुए कि पूरा इलाका सहम गया. आग ने इतना भयानक रूप धारण कर रखा था कि लोग करीब पांच सौ मीटर की दूरी से उसे देख रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार आइओसी डिपो में खड़ी टैंकर गाड़ियां अचानक फटने लगीं. जिसकी वजह से आग ने काफी भयावह रूप धारण कर लिया. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी फायर स्टेशन से तीन और माटिगाड़ा से एक दमकल इंजन मौके पर पहुंचा. दमकल इंजनों के पहुंचने से पहले ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और भीड़ को इलाके से दूर किया.

घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. लेकिन लगातार फट रहे तेल टैंकर स्थिति को अनियंत्रित कर रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आइओसी में खड़े तीन टैंकरों में बारी-बारी से आग लग गयी. तीनों टैंकरों के चेंबरों में कई धमाके भी हुए. खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे. जलने वाले तीन टेंकरों में से एक को बाहर निकाला जा चुका था. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola