सिलीगुड़ी से कोलकाता पहुंची ब्राइट अकादमी

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल का नंबर वन प्री स्कूल चेन ब्राइट अकादमी की शाखा दमदम में खुल चुकी है. मोतीझील बस स्टैण्ड के नजदीक इस शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय पार्षद श्री अमित पोद्दार ने किया. इस अवसर पर ब्राइट अकादमी के संस्थापक निदेशक संदीप घोसाल, सह निदेशक ललित जैन, दमदम शाखा […]
सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल का नंबर वन प्री स्कूल चेन ब्राइट अकादमी की शाखा दमदम में खुल चुकी है. मोतीझील बस स्टैण्ड के नजदीक इस शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय पार्षद श्री अमित पोद्दार ने किया. इस अवसर पर ब्राइट अकादमी के संस्थापक निदेशक संदीप घोसाल, सह निदेशक ललित जैन, दमदम शाखा की निदेशक श्रीमती झुमा नाथ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. ब्राइट अकादमी पूरे उत्तर बंगाल में एक जाना माना नाम है.
अभिभावकों को गर्व होता है कि उनका बच्चा ब्राइट अकादमी में पढ़ता है।.ब्राइट अकादमी में शिक्षा की गुणवत्ता और ढांचागत सुविधाओं का अन्दाजा इसी बात से लगाया जाता है कि प्रसिद्ध ब्रेनफीड नामक मैगजीन ने इसे देश के पांच सौ बेहतरीन स्कूलों की लिस्ट में शामिल किया है.
उद्घाटन अवसर पर निदेशक संदीप घोसाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य दमदम के इस शाखा में भी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होगा. ब्राइट की सभी शाखाओं में केवल किताबी शिक्षा ही नहीं दी जाती है, बल्कि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास किया जाता है. ब्राइट अकादमी का मानना है कि प्रेत्यक बच्चा विशेष होता है. श्री घोसाल ने बताया कि ब्राइट अकादमी की शुरुआत 2004 में 13 वर्ष पहले सिलीगुड़ी के पंजाबीपड़ा में हुई थी. अत्याधुनिक शिक्षा और बेहतरीन सुविधाओं के कारण वर्तमान में सिलीगुड़ी में इस स्कूल की तीन शाखायें हैं, जिसमें 1000 से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










