केंद्र में बनेगी गठबंधन की सरकार : मुकुल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jul 2017 10:53 AM
विज्ञापन

हुगली : रिसड़ा के गुमोडांगा स्थित मोल्लाबेर फुटबाॅल मैदान में आयोजित तृणमूल पार्टी सम्मलेन में मुकुल राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी, यह पूरी तरह से तय है. भाजपा बुरी तरह परास्त होगी, इसलिए आप सभी एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए तैयार हो […]
विज्ञापन
हुगली : रिसड़ा के गुमोडांगा स्थित मोल्लाबेर फुटबाॅल मैदान में आयोजित तृणमूल पार्टी सम्मलेन में मुकुल राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी, यह पूरी तरह से तय है. भाजपा बुरी तरह परास्त होगी, इसलिए आप सभी एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए तैयार हो जायें, ताकि भाजपा, कांग्रेस और माकपा को राज्य से पूरी तरह से मिटा दिया जा सके. उन्होंने कहा कि 201 9 के चुनाव में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस नहीं लौट पायेगी. इस हालत में मुलायम, अखिलेश, मायावती अन्य क्षेत्रीय दलों के गठबंधन द्वारा केंद्र की सरकार बनेगी.
श्री राय ने कहा कि तृणमूल आगामी विधानसभा में राज्य से भाजपा, कांग्रेस और माकपा को पूरी तरह से खत्म करते हुए मजबूत राजनीतिक शक्ति के साथ उभरेगी. केंद्र में सरकार बनाने में तृणमूल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. मौके पर मंत्री फिरहाद हकीम ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित होते हुए कहा कि वे सभी एकजुट होकर काम करें और भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकें. भाजपा धार्मिक विचारधारा से लोगों को विभाजित करने का एक खतरनाक खेल खेल रही हैं. जिससे राज्य में अस्थिरता और अशांति का माहौल पैदा हो रहा है. भाजपा राज्य में दंगे भड़काने का काम कर रही है. मौके पर मंत्री तपन दासगुप्ता, सांसद कल्याण बनर्जी, रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, उत्तरपाड़ा- कोतरंग नगरपालिका के चेयरमैन दिलीप यादव सहित कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










