शाहजहां ने जमीन पर कब्जा कर बनायी 261 करोड़ की संपत्ति

Updated at : 28 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
शाहजहां ने जमीन पर कब्जा कर बनायी 261 करोड़ की संपत्ति

डी ने चार्जशीट में शाहजहां पर संदेशखाली और आसपास के इलाकों में लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर करीब 261 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का उल्लेख किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने संदेशखाली निवासी शेख शाहजहां के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की. इडी ने चार्जशीट में शाहजहां पर संदेशखाली और आसपास के इलाकों में लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर करीब 261 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का उल्लेख किया है. कोर्ट में इडी के वकील ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच के 56 दिनों के बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया है, जिसमें शाहजहां को मुख्य आरोपी बताया गया है. कुल 113 पन्नों की चार्जशीट में शाहजहां के साथ उसके भाई शेख आलमगीर, दीदार बख्स मोल्ला और शिव प्रसाद हाजरा के नाम भी हैं. चारों पर जबरन जमीन और संपत्ति हड़पने के आरोप हैं. चार्जशीट में बताया गया है कि शाहजहां ने करीब 180 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है. आगे की जांच में जमीन का परिमाण और भी बढ़ सकता है. गवाह के तौर पर सरकारी अधिकारियों के बयान भी लिये गये हैं. आरोप पत्र में संदेशखाली में छापेमारी के दौरान सीबीआइ द्वारा बरामद किये गये हथियारों का भी जिक्र है. बता दें कि गत मार्च में इडी ने शाहजहां और उनके करीबियों की 12 करोड़ 78 लाख की संपत्ति जब्त की थी. 17 मई को इडी ने जानकारी दी कि शाहजहां के 17 बैंक खातों से तीन करोड़ 78 लाख रुपये सीज किये गये हैं. साथ ही इडी ने 10.5 मिलियन की 55 अचल संपत्तियां भी जब्त की हैं. इडी ने कहा कि शाहजहां के साथ शेख आलमगीर, शेख सुमैया हाफिजिया ट्रस्ट (शेख आलमगीर द्वारा प्रतिनिधित्व किया जानेवाला ट्रस्ट), अब्दुल अलीम मोल्ला, शिवप्रसाद हाजरा और अन्य के पास भी अचल संपत्तियां इसमें शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola