गाना बजाने को लेकर विवाद, बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Mar 2026 8:11 AM

विज्ञापन

बंगाल में रामनवमी के दौरान झड़प (File Photo)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. यह टकराव तीन अलग-अलग जगहों पर हुआ और धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कई स्थानों से पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. स्थिति बिगड़ने के बाद केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है, यानी चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.

गाना बजाने को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक जंगीपुर और रघुनाथगंज इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान छोटी सी कहासुनी धीरे-धीरे हिंसा में बदल गई. हालात बिगड़ गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और इलाके में कई जगह संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. अधिकारी के मुताबिक, त्योहार के मौके पर एक बड़ी शोभायात्रा रघुनाथगंज के मैकेन्जी पार्क की ओर जा रही थी, तभी अचानक हंगामा शुरू हो गया. सिसतला इलाके में डीजे या गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई.

फुलतला क्रॉसिंग के पास शुरू हुई पत्थरबाजी

फुलतला क्रॉसिंग के पास जैसे ही शोभायात्रा पहुंची, पत्थरबाजी शुरू हो गई. माहौल फिर से गरमा गया. इसके बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे हालात और बिगड़ गए. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जो लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं. वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Bokaro: रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से छू गया झंडा, 7 लोग झुलसे

बीजेपी नेता हिंसा को पहले से सोची-समझी साजिश बताया

इस बीच, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. बीजेपी नेता धनंजय घोष ने इस हिंसा को पहले से सोची-समझी साजिश बताया. उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं जंगीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष मोफिजुल इस्लाम ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola