Bokaro: रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से छू गया झंडा, 7 लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराते घायल

Bokaro (बेरमो/फुसरो): रामनवमी त्योहार के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया. अखाड़ा में महावीरी झंडा खड़ा करते समय वह एक लाख 32 हजार वोल्ट के हाइटेंशन टावर के संपर्क में आ गया और 7 लोग झुलस गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Bokaro (बेरमो/फुसरो): रामनवमी पर्व के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम पांच बजे एक बड़ा हादसा हो गया. अखाड़ा में महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान यह 132 केवी (एक लाख 32 हजार वोल्ट) के हाइटेंशन टावर के संपर्क में आ गया. इससे सात लोग झुलस गये. घायलों में खेतको निवासी सुरेंद्र सिंह (36 वर्ष), गुलाबचंद दास (28 वर्ष), मिथुन ठाकुर (30 वर्ष), अनिल रविदास (40 वर्ष), मदन कुमार नायक, शुभम रविदास (24 वर्ष) और रुद्र रविदास (15 वर्ष) शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायलों की हालत स्थिर

इलाज के बाद रुद्र रविदास को घर भेज दिया गया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जनता हॉस्पिटल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके हाथ, पैर और कंधे झुलस गये हैं.

झंडा खड़ा करते समय हाइटेंशन टावर के संपर्क में आया

ग्रामीणों के अनुसार, परंपरा के तहत रामनवमी जुलूस खेतको शिव मंदिर स्थित अखाड़ा पहुंचा था. एक अखाड़ा द्वारा महावीरी झंडा खड़ा करने के बाद जब रविदास टोला का झंडा खड़ा किया जा रहा था, तभी वह हाइटेंशन टावर के दायरे में आ गया और यह हादसा हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल परिसर में देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. सूचना मिलते ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, एसडीएम मुकेश मछुआ और एसडीपीओ बीएन सिंह अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना. विधायक ने सभी के बेहतर इलाज के लिए बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा से बात की.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola