पुलिस वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, पांच घायल

घायलों में टोटो का चालक भी शामिल है.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के खंड घोष थाना इलाके के खंड घोष के पास रविवार को तेज गति से आ रहे एक पुलिस वाहन ने अनियंत्रित होकर एक टोटो को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद टोटो और पुलिस वाहन सड़क किनारे एक तालाब में पलट गये. घटना में टोटो में सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खंड घोष ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस वाहन में केवल चालक और एक अन्य युवक सवार थे. घायलों में टोटो का चालक भी शामिल है. टोटो बुधना ग्राम से आरा की तरफ जा रही थी. वहीं पुलिस वाहन उल्टी दिशा से आ रही थी. घायलों में अभिजीत मल्लिक, उसकी पत्नी पायल मल्लिक, अनिमा मल्लिक के साथ ही अभिजीत की सास सिताब मल्लिक शामिल हैं. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




