पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से कर सकती है मुलाकात

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे. राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, ''ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम प्रधानमंत्री से मिलने राजभवन पहुंचेंगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम राजभवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात कर सकती हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह हुगली और नादिया जिलों में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे साथ ही कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. मोदी शुक्रवार रात कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे. राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, ”ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम प्रधानमंत्री से मिलने राजभवन पहुंचेंगी.

बैठक का समय अभी तय नहीं

यह बैठक प्रोटोकॉल के तहत होगी हालांकि बैठक का समय अभी तय नहीं है. ममता ने इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. ममता ने मनरेगा योजना के तहत कथित बकाये को जारी करने के लिए मोदी से मुलाकात की थी. तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है.


विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola